फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Enthusiasm was shown in the youth as well

युवाओं में भी मतदान को लेकर दिखा उत्साह

Tue, 20 Apr 2021 12:38 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 20 Apr 2021 12:38 AM IST
विज्ञापन
Enthusiasm was shown in the youth as well
मोनू पाल - फोटो : MAINPURI
मैनपुरी। पंचायत चुनाव के लिए सोमवार को हुए मतदान में युवा में अलग ही उत्साह नजर आया। युवा जोश और मतदान की ललक के चलते सबसे पहले युवा मतदाता केंद्रों पर पहुंचे। मताधिकार का प्रयोग कर उनके चेहरे पर जंग जीतने वाली मुस्कान थी।
विज्ञापन

सभी मतदान केंद्रों पर सुबह सात बजे से ही युवाओं की कतार लगना शुरू हो गई थीं। कई युवा जो पहली बार मतदान कर रहे थे, उन्हें इस दिन का बेसब्री से इंतजार था। सुबह से ही वे लाइनों में लग गए थे। अपने मताधिकार का प्रयोग कर उन्होंने गांव की सरकार चुनने में अपनी जिम्मेदारी निभाई। कई युवा मतदाता जो पहली बार मतदान कर रहे थे, उनमें मतदान को लेकर अलग ही उत्सुकता थी। वेे मतपत्र से लेकर मतपेटिका तक हर चीज को लेकर उत्साहित थे। मतदान करने के बाद जब वे मतदेय स्थल से निकले तो उनके चेहरे पर जंग जीतने वाली मुस्कान थी। कई युवा मतदान के बाद स्याही लगी अंगुली के साथ फोटो सोशल मीडिया पर शेयर करते भी नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed