फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Enthusiasm among students to get tablet and smartphone

टेबलेट और स्मार्टफोन पाने के लिए छात्रों में उत्साह

Wed, 10 Nov 2021 01:15 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 10 Nov 2021 01:15 AM IST
विज्ञापन
Enthusiasm among students to get tablet and smartphone
आगरा। टेबलेट और स्मार्टफोन पाने के लिए छात्र-छात्राओं में जबरदस्त उत्साह है। मंगलवार को डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय के आवासीय इकाई के संस्थानों के साथ संबद्ध कॉलेजों आगरा कॉलेज, आरबीएस कॉलेज, सेंट जोंस कॉलेज, श्रीमती बीडी जैन गर्ल्स पीजी कॉलेज और बैकुंठी देवी कन्या महाविद्यालय में छात्र-छात्राओं की भीड़ उमड़ी। तमाम को बिना फॉर्म जमा किए लौटना पड़ा।
विज्ञापन

शासन स्तर से जारी निर्धारित फार्मेट पर छात्र-छात्राएं जानकारियां भरकर संस्थानों और कॉलेजों में जमा करने के लिए पहुंचे। सुबह से ही संस्थानों और कॉलेजों में फॉर्म जमा करने के लिए छात्र-छात्राओं की भीड़ जमा हो गई। काउंटरों के सामने लंबी लाइन लगी हुई थी। इस दौरान कोरोना प्रोटोकाल का पालन भी नहीं किया गया।
विज्ञापन

आगरा कॉलेज, सेंट जोंस कॉलेज समेत अन्य कॉलेजों में स्नातक और परास्नातक प्रथम वर्ष के छात्रों के फॉर्म नहीं स्वीकार किए गए हैं। क्षेत्रीय उच्च शिक्षा अधिकारी के निर्देशानुसार स्नातक द्वितीय व तृतीय वर्ष और परास्नातक अंतिम वर्ष के छात्रों के ही फॉर्म स्वीकार किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

आगरा कॉलेज से तमाम छात्र-छात्राओं को बिना फॉर्म जमा किए हुए लौटना पड़ा। दोपहर दो बजे काउंटर बंद कर दिया गया था। बचे हुए छात्रों को बुधवार को फॉर्म जमा करने के लिए बुलाया गया। हालांकि छात्रों ने दो बजे काउंटर बंद करने का विरोध किया। कहा कि शाम चार बजे तक काउंटर खुलने चाहिए।

डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय के कुलसचिव की ओर से कॉलेजों के प्राचार्यों व संस्थानों के निदेशक व विभागाध्यक्षों को 10 नवंबर तक छात्रों का डाटा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। हालांकि बुधवार तक फॉर्म जमा हो पाना मुश्किल है। सेंट जोंस कॉलेज के प्राचार्य डॉ. एसपी सिंह का कहना है कि बुधवार को कॉलेज खुलने की स्थिति स्पष्ट नहीं थी, इसलिए छात्रों के लिए नोटिस जारी नहीं किया गया। बृहस्पतिवार तक सभी छात्रों के फॉर्म जमा हो पाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed