{"_id":"6478d748fbd2975d610f0188","slug":"entering-the-guest-house-the-young-man-was-beaten-mainpuri-news-c-25-1-176794-2023-06-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: गेस्ट हाउस में घुसकर युवक को पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: गेस्ट हाउस में घुसकर युवक को पीटा
Thu, 01 Jun 2023 11:07 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Thu, 01 Jun 2023 11:07 PM IST
विज्ञापन
किशनी।
सदर बाजार स्थित एक गेस्ट हाउस में बुधवार की शाम असलहा लिए दाखिल हुए आरोपियों ने एक युवक की पिटाई की। सूचना मिलने के बाद पहुंची पुलिस ने घायल का मेडिकल कराया। आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।
थाना क्षेत्र स्थित सदर बाजार में एक गेस्ट हाउस निर्माणाधीन है। बुधवार की शाम बाईपास रोड निवासी सुधीर सक्सेना वहां मौजूद था। तभी दीपक यादव उर्फ दीपू, विमल यादव निवासी परतापुर अपने अन्य साथियों के साथ वहां आ पहुंचे। वहां युवक से उनका रुपये के लेन देने को लेकर विवाद होने लगा। इसके बाद असलहा लेकर आए युवकों ने सुधीर को पीटना शुरू कर दिया। बचाने आए गेस्ट हाउस मालिक विनय चौहान से भी अभद्रता की गई। असलहा लहराते हुए आरोपियों ने धमकी दी। लोगों की भीड़ एकत्र होता देख आरोपी वहां से भाग गए। सूचना मिलने के बाद पहुंची पुलिस ने जानकारी जुटाई। सुधीर ने बताया कि दीपक यादव का पिता ओमवीर यादव थाने पर होमगार्ड है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। प्रभारी निरीक्षक अनिल सिंह ने बताया कि आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है।