फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Ensure cattle are not seen on the roads and make defunct cow shelters operational.

Agra News: सड़कों पर न दिखें मवेशी, बंद पड़ी गोशालाएं कराएं चालू

Tue, 28 Jul 2026 02:39 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 28 Jul 2026 02:39 AM IST
विज्ञापन
Ensure cattle are not seen on the roads and make defunct cow shelters operational.
गोशाला अनुश्रवण समिति की बैठक करते डीएम मनीष बंसल, साथ में सीडीओ प्रतिभा सिंह स्त्रोत सू वि
आगरा। बेसहारा गोवंश से किसानों और राहगीरों को राहत दिलाने के लिए प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। जिलाधिकारी मनीष बंसल की अध्यक्षता में सोमवार को जिला स्तरीय अनुश्रवण मूल्यांकन समिति की बैठक में बंद पड़ी 100 गोवंश क्षमता वाली गोशालाओं को इस माह के अंत तक चालू करने के निर्देश दिए गए। बेसहारा गोवंश पाए जाने पर संबंधित अधिकारियों की सीधी जवाबदेही तय होगी।
विज्ञापन


बैठक में मुख्यमंत्री निराश्रित गोवंश सहभागिता योजना की समीक्षा करते हुए डीएम ने निर्देश दिए कि लाभार्थियों को प्रत्येक माह की 5 तारीख तक डीबीटी के माध्यम से मानदेय भुगतान सुनिश्चित किया जाए। नियमित निरीक्षण और रिपोर्ट न सौंपने पर जिलाधिकारी ने मुख्य पशुचिकित्सा अधिकारी डॉ. डीके पांडेय को फटकार लगाई। डीएम ने कहा कि गोवंश को पकड़ने के लिए सभी ब्लॉकों में जल्द कैटल कैचर खरीदे जाएं। बंद गोशालाओं की क्षमता बढ़ाकर वहां अतिरिक्त शेड, विद्युत संयोजन और क्षेत्र पंचायत के माध्यम से पक्के संपर्क मार्गों का निर्माण कराया जाए। सभी एसडीएम गोशालाओं से जुड़ी भूमि का सत्यापन कर हरा चारा बुवाई की रिपोर्ट सौंपें।
विज्ञापन


योजना के तहत 2,840 सुपुर्द किए गए गोवंश के सत्यापन के लिए प्रत्येक माह में 20 से 22 तारीख तक सचिव व लेखपाल संयुक्त सत्यापन और फंड रिक्वेस्ट बीडीओ भेजेंगे। 23 तारीख तक बीडीओ और पशुचिकित्सा अधिकारी संयुक्त रिपोर्ट ऑनलाइन पोर्टल पर सीवीओ को भेजेंगे। 25 तारीख तक सीवीओ और सीडीओ के हस्ताक्षरों के बाद रिपोर्ट लखनऊ निदेशालय भेजी जाएगी, ताकि 5 तारीख तक लाभार्थियों के खाते में राशि पहुंच सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed