फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   England wrestler wrestled in the Brahmin Arena near the Taj

UP: इंग्लैंड का पहलवान नहीं समझ सका भारतीय दांव, ताज के पास अखाड़े में ऐसे हुआ चित; देखें VIDEO

Thu, 03 Apr 2025 11:58 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Thu, 03 Apr 2025 11:58 AM IST
सार

ताज का दीदार करने आए इंग्लैंड के पहलवान ने प्राचीन ब्राह्मण अखाड़े में कुश्ती की। इस दौरान भारतीय पहलवान के आगे वो कुछ मिनट ही टिक सका। 
 

विज्ञापन
England wrestler wrestled in the Brahmin Arena near the Taj
ब्राह्मण अखाड़े में इंग्लैंड के पहलवान ने की कुश्ती - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

आगरा में ताजमहल के दीदार के लिए दुनियाभर से सैलानी आते हैं, लेकिन हाल ही में एक अनोखा नजारा देखने को मिला जब इंग्लैंड से आए एक रेसलर ने न केवल ताजमहल की सुंदरता देखी, बल्कि भारतीय कुश्ती से भी रूबरू हुआ। यह विदेशी पर्यटक जब दशहरा घाट स्थित प्राचीन ब्राह्मण अखाड़े के पास से गुजरा तो वहां की पारंपरिक पहलवानी देख खुद को रोक नहीं पाया। 
विज्ञापन



 
Trending Videos

ब्राह्मण अखाड़ा पिछले कई वर्षों से संचालित है और यहां पर पहलवान कुश्ती का अभ्यास करते हैं। इंग्लैंड से आए इस पहलवान ने जब अखाड़े में देसी पहलवानों को अभ्यास करते देखा तो उसमें भी दंगल का जुनून जाग उठा। उसने अखाड़े के गुरुओं से अनुमति ली और पारंपरिक लंगोट पहनकर खुद भी अखाड़े में उतर गया। जैसे ही विदेशी रेसलर ने अखाड़े में कदम रखा, वहां मौजूद दर्शकों की उत्सुकता बढ़ गई। एक अनुभवी भारतीय पहलवान को उसके मुकाबले के लिए बुलाया गया। दोनों ने पारंपरिक अंदाज में एक-दूसरे का अभिवादन किया और फिर मुकाबला शुरू हुआ।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

विदेशी पहलवान ने अपनी आधुनिक कुश्ती तकनीकों का उपयोग किया, लेकिन भारतीय पहलवान के पारंपरिक दांव-पेचों के आगे उसकी एक न चली। भारतीय पहलवान ने न केवल शानदार तरीके से मुकाबला किया, बल्कि अपने देसी गुरों से विदेशी पहलवान को हैरान कर दिया। कुछ ही मिनटों में विदेशी पहलवान चारों खाने चित हो गया।
विज्ञापन

हार के बावजूद इंग्लैंड से आए इस पहलवान ने भारतीय कुश्ती की प्रशंसा की। उसने स्वीकार किया कि भारतीय पहलवानी का तरीका बेहद प्रभावशाली और शक्तिशाली है। मुकाबले के बाद उसने कहा कि वह अपने देश इंग्लैंड में भारतीय कुश्ती की कला और उसके पारंपरिक दांव-पेचों का प्रचार करेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed