फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Engineer duped of Rs 2.88 lakh by luring him with a job offer in New Zealand

Agra News: न्यूजीलैंड में नौकरी का लालच देकर इंजीनियर से 2.88 लाख ठगे

Sat, 14 Feb 2026 02:51 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sat, 14 Feb 2026 02:51 AM IST
विज्ञापन
Engineer duped of Rs 2.88 lakh by luring him with a job offer in New Zealand
आगरा। साइबर क्राइम थाने में मैकेनिकल इंजीनियर नितिन प्रसाद ने प्राथमिकी दर्ज कराई है। उनका आरोप है कि साइबर अपराधियों ने न्यूजीलैंड में अच्छे पैकेज पर नौकरी का लालच देकर उनसे 2.88 लाख रुपये ले लिए। पुलिस आरोपियों के खातों और नंबरों के आधार पर तलाश कर रही है।
विज्ञापन

दयालबाग के सिकंदरपुर, मेहरबाग निवासी नितिन प्रसाद निजी कंपनी में मैकेनिकल इंजीनियर हैं। उन्होंने पुलिस को बताया कि 3 जुलाई को उनके पास ई-एस न्यूजीलैंड नाम से शिपिंग@लेकरॉक्सफिल्स.एफआर आईडी से मेल आई। उसमें न्यूजीलैंड में आकर्षक वेतन पर नौकरी का ऑफर था।
विज्ञापन

उन्होंने मेल के जवाब देकर रुचि दिखाई। इसके बाद उनके पास एक नंबर से डॉ. सर इरिक फिलिप्स नाम के व्यक्ति की कॉल आई। उन्होंने व्हाट्सएप पर नौकरी का ऑफर लेटर दिया और योगेश सिरोल नाम के व्यक्ति की ओर से संपर्क करने की जानकारी दी। योगेश ने ईमेल पर शैक्षणिक दस्तावेज और अन्य जानकारी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद प्रोसेसिंग फीस के नाम पर दो बार में 2.88 लाख रुपये ले लिए। वीजा नहीं मिलने पर उन्होंने संपर्क किया तो आरोपी और रकम की मांग करने लगे। साइबर ठगी का अहसास होने पर उन्होंने पुलिस से शिकायत की। थाना प्रभारी साइबर क्राइम का कहना है कि प्राथमिकी दर्ज कर आरोपियों के ईमेल, खातों और नंबरों के आधार पर तलाश की जा रही है।

इन बातों का रखें ध्यान
विदेश में नौकरी, वीजा या आकर्षक पैकेज का लालच देकर ठगी के मामले बढ़ रहे हैं। किसी भी अनजान ईमेल, कॉल या व्हाट्सएप संदेश पर तुरंत विश्वास न करें। कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट, डोमेन और पंजीकरण की स्वतंत्र रूप से जांच करें। प्रोसेसिंग फीस, वीजा, बीमा या बायोमेट्रिक के नाम पर निजी खातों में पैसे जमा न करें। संदिग्ध ईमेल आईडी और मोबाइल नंबरों से सावधान रहें। ऑफर लेटर की सत्यता संबंधित दूतावास या आधिकारिक पोर्टल से सत्यापित करें। ठगी का संदेह होते ही 1930 हेल्पलाइन या साइबर क्राइम पोर्टल पर तुरंत शिकायत दर्ज कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed