फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   encrochement break in mau road

मऊ रोड से नगला बूढ़ी तक चौड़ी हो गई रोड

Fri, 07 Aug 2015 01:50 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, आगरा
ब्यूरो अमर उजाला, आगरा Updated Fri, 07 Aug 2015 01:50 AM IST
विज्ञापन
encrochement break in mau road
अतिक्रमण अभियान के तहत गुुरुवार को केंद्रीय हिंदी संस्थान रोड पर बुलडोजर चला। शाम तकरीबन 7:30 बजे तक चले अभियान के दौरान 185 अवैध कब्जे हटाए गए। तीन स्कूल और दो आवासीय इमारतों को कुछ दिन की मोहलत दी गई।
विज्ञापन

सिटी मजिस्ट्रेट रेखा एस चौहान, सीओ हरीपर्वत एके सिंह, नगर निगम के अधिशासी अभियंता राजीव कुमार राठी के नेतृत्व में टीम दोपहर करीब डेढ़ बजे मऊ चौराहा पर पहुंची। सड़क के दोनों ओर नाली और नालों को पाटकर हो रहे निर्माणों को तीन जेसीबी मशीन की मदद से ध्वस्त कर दिया गया। बीच में सड़क की चौड़ाई कम होने पर सिटी मजिस्ट्रेट ने हैरत जताई। उन्होंने निर्देश दिए कि विकास प्राधिकरण इस मामले में कार्यवाही कर सड़क को एक समान करने की कोशिश करे। राजीव राठी ने बताया कि कई स्थानों पर ऐसी भूमि मिली है जो नजूल की होने का संदेह है। दस्तावेजों की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन


 
सड़क पर बनी पुलिस चौकी नहीं हटाई
प्रशासन की संयुक्त टीम ने केंद्रीय हिंदी संस्थान रोड पर अभियान की शुरुआत मऊ रोड से की। चौराहे पर ही सड़क पर थाना न्यू आगरा की पुलिस चौकी बनी है, लेकिन अधिकारियों ने इसे छोड़ दिया। पुलिस चौकी की वजह से वहां ठेल वाले खड़े होते हैं। इस संबंध में नगर निगम के अधिशासी अभियंता राजीव कुमार राठी का कहना है कि चौकी के पीछे जमीन को लेकर संदेह है। सरकारी दस्तावेजों में यह नजूल भूमि है, लेकिन कब्जाधारक इसे प्राइवेट लैंड होने का दावा कर रहा है। दस्तावेज देखे जाएंगे। यदि नजूल भूमि हुई तो चौकी को पीछे खिसका दिया जाएगा, अन्यथा इसे तोड़ा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
आज गोबर चौकी से अभियान
शुक्रवार को ताजगंज में गोबर चौकी से शहीद नगर तक अभियान चलाया जाएगा। अधिशासी अभियंता राठी ने बताया कि यहां अभियान करीब डेढ़ घंटे में समाप्त हो जाएगा। इसके बाद न्यू आगरा में नगला बूढ़ी से नगला हवेली तक अभियान चलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed