MG Road Agra: 'ऑपरेशन क्लीन' से सुधरेगी एमजी रोड की सूरत, चुने गए ये 14 चौराहे
शहर की लाइफ लाइन कही जाने वाली एमजी रोड की सूरत अब बदलने वाली है। 'ऑपरेशन क्लीन' के तहत इस मार्ग के 14 चौराहे चिन्हित किए गए हैं, जहां से अतिक्रमण और अवैध पार्किंग हटाई जाएगी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा के एमजी रोड की सूरत जल्द बदलने वाली है। यातायात और थाने की पुलिस मिलकर ‘ऑपरेशन क्लीन’ अभियान चलाएगी। फुटपाथ को ठेल-ढकेल और अवैध पार्किंग से मुक्त किया जाएगा। सड़क पर वाहन नहीं खड़े होने दिए जाएंगे। इसके लिए 14 चौराहों को चुना गया है। यहां की यातायात व्यवस्था सुधारने के बाद पुराने शहर में भी अभियान चलेगा।
अपर पुलिस उपायुक्त अरुण चंद ने बताया कि एमजी रोड पर कई जगह फुटपाथ पर अवैध कब्जे होने से यातायात संचालन में बाधा होती है। ठेल-ढकेल खड़े होने से लोग रुकते हैं। वाहन भी खड़ा कर लेते हैं, इससे जाम लगता है। फुटपाथ पर कई शोरूमों और दुकानों के बाहर पार्किंग बना ली गई है। पदयात्री फुटपाथ पर नहीं चल पाते हैं। ऑपरेशन क्लीन अभियान में थाना पुलिस से समन्वय स्थापित करेंगे। एक बार जिस स्थान से अतिक्रमण हटाया जाएगा, उस स्थान पर दोबारा टीम स्थिति का जायजा लेगी। दोबारा अतिक्रमण करने वालों पर कार्रवाई होगी।
ये भी पढ़ें - ससुराल में की ऐसी हरकत: भूल गए वो दामाद है...सास-ससुर और पत्नी ने किया ये हाल; अस्पताल में कराना पड़ा भर्ती
ये हैं चौराहे-तिराहे
एमजी रोड पर भगवान टाॅकीज से लेकर दीवानी, सूरसदन, हरीपर्वत, सेंट जोंस, राजामंडी, नालबंद, सुभाष पार्क, कलेक्ट्रेट, स्टेट बैंक तिराहा, साईं का तकिया, प्रतापपुरा, अवंती बाई चौराहा हैं। राजामंडी पर एसएन मेडिकल काॅलेज इमरजेंसी और आगरा काॅलेज के पास फुटपाथ पर बड़ी संख्या में ठेल लगती हैं।
ये भी पढ़ें - Ganja Smuggling: छत्तीसगढ़ से मथुरा तक ले आए 97 लाख रुपये का गांजा, ऐसे दिया पुलिस को धोखा; रह जाएंगे हैरान
पहले फेल हो चुके हैं अभियान
क्षेत्रीय लोगों का कहना है कि पुलिस हर बार अभियान चलाती है। चौराहों से 100-50 मीटर की दूरी तक वाहनों की पार्किंग और अतिक्रमण मुक्त करने का प्लान बनाया जाता है। मगर, बंद कमरों में बनने वाले प्लान कभी सफल नहीं हो सके हैं। एक बार अभियान के बाद दोबारा अतिक्रमण बड़ी समस्या है। पुलिस की निगरानी नहीं होने की वजह से दोबारा पुरानी स्थिति बन जाती है। इस तरफ अधिकारी भी ध्यान नहीं देते हैं।
ये भी पढ़ें - मामा बना कंस: भांजी से बनाए संबंध... शादी के बाद बुलाया, न आने पर विवाहिता के पति के मोबाइल पर भेजी वीडियो
एमजी रोड के बाद पुराने शहर में
ऑपरेशन क्लीन अभियान केवल एमजी रोड पर ही नहीं चलेगा, अगर सफल होता है तो उसे पुराने शहर के चौराहों पर भी चलाया जाएगा। बोदला, जगदीशपुरा, लोहामंडी, शाहगंज, रूई की मंडी, सिंधी बाजार, फुव्वारा में भी जाम की समस्या रहती है। यहां भी शोरूमों के बाहर वाहन खड़े होते हैं। कई जगह अतिक्रमण की समस्या है। इनको हटाने के लिए भी अभियान चलाया जाएगा।