फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Married woman accused of rape by maternal uncle in Shikohabad

मामा बना कंस: भांजी से बनाए संबंध... शादी के बाद बुलाया, न आने पर विवाहिता के पति के मोबाइल पर भेजी वीडियो

Sat, 22 Jul 2023 07:53 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, फिरोजाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, फिरोजाबाद Published by: शाहरुख खान Updated Sat, 22 Jul 2023 07:53 AM IST
सार

फिरोजाबाद के शिकोहाबाद में रिश्ते के मामा पर विवाहिता ने दुष्कर्म का आरोप लगाया है। आरोपी ने शादी के बाद भांजी को अपने पास बुलाया, न आने पर आरोपी ने भांजी के पति के मोबाइल पर अश्लील वीडियो भेज दीं।

विज्ञापन
Married woman accused of rape by maternal uncle in Shikohabad
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

फिरोजाबाद के शिकोहाबाद में रिश्ते के मामा ने भांजी से नजदीकी बढ़ाई और उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। उसने भांजी के साथ अश्लील फोटो और वीडियो भी बनाए, जिनसे वह भांजी को ब्लैकमेल करने लगा। भांजी की दो माह पूर्व शादी हो गई, मामा उसे अपने पास बुलाने लगा। 
विज्ञापन


न आने पर उसकी अश्लील फोटो और वीडियो पति के मोबाइल पर वायरल करने की धमकी दी। जब पीड़िता उसके पास नहीं पहुंची तो उसने वीडियो और फोटो वायरल कर दी। इसके बाद पीड़िता अपने पिता के साथ थाने पहुंची और तहरीर दी। पुलिस ने आरोपी मामा के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन


मामला थाना क्षेत्र के एक मोहल्ला का है। यहां की रहने वाली एक युवती के घर रिश्ते के मामा का आना जाना था। इस दौरान दोनों की नजदीकी बढ़ गईं। पीड़िता का आरोप है कि इसी बीच एक दिन उसके रिश्ते का मामा उसके घर पर आया। उस समय वह घर पर अकेली थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मामा ने बुरी नीयत से उसे पकड़ लिया और उसके साथ दुष्कर्म किया। इस दौरान उसने उसके साथ अश्लील वीडियो और फोटो भी बना ली। पीड़िता का आरोप है कि अश्लील फोटो के आधार पर वह ब्लैकमेल करने लगा। 
 

जब उसकी शादी हो गई तो उसने फोन कर धमकी दी कि अगर वह उसके पास नहीं आई तो वीडियो और फोटो पति के मोबाइल पर भेज देगा। जब वह नहीं गई तो उसने पति के मोबाइल पर अश्लील वीडियो और फोटो डाल दिए।


 

इसके बाद पीड़िता ने थाने में तहरीर दी है। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर मैनपुरी के थाना भोगांव क्षेत्र के गांव भदौरा निवासी विपिन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। एसपी ग्रामीण कुमार रणविजय सिंह ने बताया कि दुष्कर्म का मामला सामने आया है। मुकदमा दर्ज किया गया है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed