फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Ganja Smuggling Case Anti Narcotics Task Force And Agra Police Arrests RS 97 Lakh Hamp

Ganja Smuggling: छत्तीसगढ़ से मथुरा तक ले आए 97 लाख रुपये का गांजा, ऐसे दिया पुलिस को धोखा; रह जाएंगे हैरान

Sat, 22 Jul 2023 10:15 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला, आगरा
अमर उजाला, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sat, 22 Jul 2023 10:15 AM IST
सार

छत्तीसगढ़ से तस्करी कर लाया 97 लाख रुपये का गांजा पकड़ा गया है। मंटोला में पुलिस और एंटी नारकोटिक्स टास्क फाेर्स ने पांच तस्करों को गिरफ्तार किया  है।
 

विज्ञापन
Ganja Smuggling Case Anti Narcotics Task Force And Agra Police Arrests RS 97 Lakh Hamp
गांजा जब्त - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ओडिशा में पुलिस की सख्ती के बाद छत्तीसगढ़ से गांजा की तस्करी हो रही है। पांच तस्कर 97 लाख रुपये का गांजा दो कारों में लेकर आए थे। गांजे की डिलीवरी मथुरा में होनी थी। मगर, इससे पहले ही पुलिस को भनक लग गई। पुलिस और एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स ने उन्हें मंटोला क्षेत्र में दबोच लिया।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें - ससुराल में की ऐसी हरकत: भूल गए वो दामाद है...सास-ससुर और पत्नी ने किया ये हाल; अस्पताल में कराना पड़ा भर्ती

विज्ञापन

दो कारों में लाए थे गांजा 

डीसीपी सिटी सूरज राय ने बताया कि फरीदाबाद निवासी देवेंद्र नागर, दीपक कुमार, अलीगढ़ निवासी चंद्रपाल पहलवान, कन्हैया कुमार और मथुरा निवासी दिलीप कुमार को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी स्विफ्ट और इटियोज कार में गांजा लेकर आए थे। दोनों कारों से तकरीबन 190.550 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि मथुरा के रविंद्र ने गांजा लाने का ठेका दिया था। वह मांग के हिसाब से ओडिशा से गांजा मंगवाता है। इसके लिए 1.70 लाख रुपये तय हुए थे। 70 हजार रुपये एडवांस में दे दिए थे। एक लाख रुपये गांजा की डिलीवरी के बाद मिलने वाले थे। वह पांचों लोग दोनों कारों से छत्तीसगढ़ के लिए निकले थे। 

ये भी पढ़ें - सावधान: बचके रहना...,राह चलते भी लूट रहे बदमाश; पुलिस ने जारी किये ये निर्देश

पुलिस से बचने के लिए अपनाया ये तरीका 

पुलिस से बचने के लिए रास्ते में कुछ लोगों ने बसों में भी सफर किया। ओडिशा में पुलिस की सख्ती की वजह से माल लेने में दिक्कत होती है। इसलिए अब सप्लायर 120 किलोमीटर पहले छत्तीसगढ़ के गांव जगदलपुर में आ जाते हैं। वही पर डिलीवरी देने के बाद चले जाते हैं। थाना मंटोला के प्रभारी निरीक्षक आलोक सिंह ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में गांजा की कीमत 97 लाख रुपये है। आरोपी रविंद्र की तलाश की जा रही है।

ये भी पढ़ें - UP: शादी के तीन साल बाद आई रिश्ते में दरार, पत्नी की जान के पीछे पड़ा पति;  वजह कर देगी हैरान

विज्ञापन

कौन है रविंद्र?

शहर में पहले भी गांजे की तस्करी के मामले पकड़े जो चुके हैं। कई बार गांजे की डिलीवरी मथुरा में देने की बात सामने आ चुकी है। पुलिस तस्करों को पकड़ती है। मगर, असली सरगना नहीं पकड़े जाते हैं। इस वजह से लगातार तस्करी के मामले सामने आ रहे हैं। अब पुलिस यह पता कर रही है कि आखिर रविंद्र कौन है? वह इतनी बड़ी मात्रा में गांजा कहां पर सप्लाई करने के लिए मंगा रहा था। उसे किन लोगों को दिया जाना था। किन जिलों के लोग उसके संपर्क में हैं। यह उसकी गिरफ्तारी के बाद ही पता चलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed