फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Encroachment removed by bulldozer in Agra

Agra: घटिया मामू भांजा, मंटोला, सीता नगर में चला बुलडोजर, नगर निगम ने अतिक्रमण किया ध्वस्त

Wed, 22 Jun 2022 12:21 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 22 Jun 2022 12:21 AM IST
सार

आगरा में अतिक्रमण पर बुलडोजर से कार्रवाई जारी है। मंगलवार को घटिया मामू भांजा समेत कई इलाकों में अतिक्रमण हटाया गया। 
 

विज्ञापन
Encroachment removed by bulldozer in Agra
बुलडोजर से हटाया गया अतिक्रमण - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा में नगर निगम ने मंगलवार को महावीर टाकीज से घटिया मामू भांजा, मंटोला, रामबाग चौराहे से सीता नगर के बीच अवैध निर्माण और अतिक्रमण पर बुलडोजर चलाया। मंटोला, घटिया मामू भांजा में नाले के ऊपर अतिक्रमण हटाया गया। साथ ही नगर निगम की टीम ने 15 हजार रुपये का जुर्माना वसूला गया।

विज्ञापन


सहायक नगर आयुक्त अनुपम शुक्ला के नेतृत्व में की गई कार्रवाई में इसके  बाद रामबाग, नुनिहाई लिंक रोड पर 14 टीन शेड, 77 ठेल, 13 खोखे, सात काउंटर ध्वस्त किए। स्टील के सात काउंटर जब्त किए गए। जुर्माने के रूप में 14 हजार रुपये जमा कराए। 

विज्ञापन

कोयले से जलती मिलीं भट्ठियां 

एनजीटी के आदेश का उल्लंघन करने पर 43 हजार रुपये जुर्माना वसूला गया। यहां चार भट्ठियां कोयले से जलती हुई पकड़ी गई, जिन्हें बंद कराया गया। यहीं पर 2.100 किग्रा प्रतिबंधित पॉलिथीन और प्लास्टिक गिलास जब्त किए गए। इनसे 10 हजार रुपये जुर्माना और गंदगी करने पर दुकानों से चार हजार रुपये वसूले गए। 

विज्ञापन
विज्ञापन


दिल्ली गेट, संजय प्लेस, खंदारी और भगवान टाकीज चौराहे पर 1.100 किग्रा पॉलिथीन और प्लास्टिक गिलास जब्त किए गए। इनसे 10 हजार रुपये जुर्माना वसूला गया। दिनभर चली कार्रवाई में प्रवर्तन दल प्रभारी कर्नल एके सिंह(रि.), अवर अभियंता अमित सोनार, सेनेटरी इंस्पेक्टर आशुतोष वर्मा, नीरज, अभय यादव, सुदेश यादव, दिनेश बारौनिया, कर अधीक्षक पुष्पेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed