फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Encroachment Chokes Agra’s Chhipitola–Bijli Ghar Road, Triggering Daily Traffic Jams

20 फीट की सड़क पर 10 फीट कब्जा: ये है छीपीटोला-बिजलीघर मार्ग, जाम में फंस रहे लोग; पुलिस भी बेबस

Wed, 14 Oct 2026 10:35 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: Dhirendra Singh Updated Wed, 14 Oct 2026 10:35 AM IST
सार

आगरा के छीपीटोला-बिजलीघर मार्ग पर दुकानों के बाहर सामान, ठेल और खोखे लगे होने से 20 फीट की सड़क का करीब आधा हिस्सा घिर गया है। दोपहर में ऑटो, ई-रिक्शा और अन्य वाहनों का दबाव बढ़ने से जाम लगता है, जिससे व्यापारियों और राहगीरों को परेशानी होती है।

 

विज्ञापन
Encroachment Chokes Agra’s Chhipitola–Bijli Ghar Road, Triggering Daily Traffic Jams
छीपीटोला में अतिक्रमण से लोग परेशान - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार


विज्ञापन
शहर के पुराने इलाके में से एक छीपीटोला में अतिक्रमण से लोग परेशान हैं। दोपहर 12 से 3 सवारी वाहनों की लाइन से जाम लग रहा है। बिजलीघर तक दुकानों के आगे सड़क घेरे जाने से सड़क नहीं बचती है। पुलिस और नगर निगम के सुनवाई नहीं करने से यातायात व्यवस्था बिगड़ी हुई है।

छीपीटोला से बिजलीघर तक जाने वाले मार्ग पर कई व्यापारियों के प्रतिष्ठान हैं। इनमें हार्डवेयर, पुलिस-सेना की वर्दी, कबाड़ सामान, टायर, इलेक्ट्रिकल की दुकानें शामिल हैं। व्यापारियों की दुकानों के बाहर सामान रखा रहता हैं। इसके अलावा ठेल और खोखे भी लगे रहते हैं। 20 फीट की सड़क में से 10 फीट अतिक्रमण से घिर जाती है। बिजलीघर से नामनेर और सदर की तरफ जाने वाले ऑटो, ई रिक्शा से लेकर चार पहिया वाहन तक निकलते हैं। दोपहर में वाहनों का दबाव बढ़ने पर जाम लगने लगता है। चौराहे पर तैनात पुलिसकर्मी भी जाम खुलवाने में नाकाम रहते हैं। ऐसे में व्यापारियों के साथ ही आम लोगों के लिए रास्ता नहीं बचता। घंटों जाम की परेशानी का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन


पुलिस आयुक्त और डीआईजी आगरा रेंज के जाने का रास्ता
छीपीटोला चौराहे से पुलिस आयुक्त दीपक कुमार के आवास जाने का रास्ता है। साथ ही रकाबगंज थाने से आगे डीआईजी आगरा रेंज का भी सरकारी आवास और कैंप कार्यालय है। दोनों ही अधिकारी छीपीटोला चौराहे से रोजाना निकलते हैं। क्षेत्रीय लोगों ने बताया कि चौराहे पर पुलिसकर्मी रहते हैं। अंदर के रास्ते पर जाम लगने पर कोई ध्यान नहीं देता है। एक बार जाम लगने पर वाहनों की लाइन लग जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कश्मीरी बाजार में लागू की जाए वनवे व्यवस्था
दीपक सोनी का कहना है कि कश्मीरी बाजार में जाम की समस्या से राहत मिलनी चाहिए। इसकी वजह से व्यापारी ही नहीं ग्राहकों और रास्ते से निकलने वालों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। पहले इस मार्ग पर वनवे लागू किया गया था मगर कुछ दिन बाद ही इस व्यवस्था को खत्म कर दिया गया। दिवाली के त्योहार पर इस मार्ग पर खरीदारों की संख्या बढ़ने लगती है। लोग रास्ते में ही अपने वाहन खड़ा कर देते हैं। रही सही कसर ठेल वाले पूरी कर देते हैं। इन पर रोक लगाई जानी चाहिए।


आप भी दे सकते हैं जानकारी
अमर उजाला ने ऑपरेशन ट्रैफिक शुरू किया है। इसके तहत शहर के प्रमुख चौराहों पर टीम रोजाना पड़ताल करेगी। बिगड़ी हुई यातायात व्यवस्था को सामने लाएगी। इसके लिए अमर उजाला रिपोर्टर के मोबाइल नंबर 7906877703 पर व्हाट्स एप कर जानकारी दे सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed