फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Encounter with Mathura police Two Miscreant Arrested

मथुरा में पुलिस की बदमाशों से मुठभेड़, लूटी कार के साथ दो दबोचे

Wed, 26 Jun 2019 09:51 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा Published by: Abhishek Saxena Updated Wed, 26 Jun 2019 09:51 AM IST
विज्ञापन
Encounter with Mathura police Two Miscreant Arrested
मुठभेड़ में घायल बदमाश और मथुरा पुलिस - फोटो : अमर उजाला
लखनऊ से दिल्ली के लिए भाड़े पर लाए इनोवा चालक को कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर बदमाश इनोवा लूट ले गए। पुलिस ने 20 घंटे के अंदर मुठभेड़ में दो बदमाश समेत इनोवा को बरामद कर लिया। 
विज्ञापन


मुठभेड़ में एक बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गया। बदमाश लूटी इनोवा से किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में थे। पकड़े गए बदमाश दोनो सगे भाई है।

आजमगढ़ निवासी राहुल सिंह की इनोवा को लखनऊ से दो युवक एक महिला दिल्ली ले जाने के लिए भाड़े पर लाए थे। सवारी के रूप में बैठे बदमाशों ने सोमवार की रात में कोटवन वार्डर के समीप इनोवा चालक राहुल को कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दी, जिससे वह बेहोश हो गया।
विज्ञापन

बदमाश राहुल को उतारकर इनोवा लेकर भाग गए। होश में आने के बाद राहुल ने अपने साथ हुई घटना की जानकारी कोटवन पुलिस चौकी पर दी, तो पुलिस हरकत में आ गई।

मंगलवार की शाम पुलिस को सूचना मिली कि लूटी गई इनोवा से बदमाश किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में है। इस पर प्रभारी निरीक्षक मुनेश कुमार, प्रभारी निरीक्षक शेरगढ़ प्रदीप कुमार ने संयुक्त रुप से गोपाल बाग पर हताना की ओर जाने वाली सड़क पर नहर के किनारे बदमाशों का पीछा करना शुरू कर दिया। 

पुलिस को देख बदमाशों ने फायरिंग कर दी। मुठभेड़ में एक गोली शाहबुद्दीन के पैर में लगने से घायल हो गया। जबकि दूसरे साथी रहीश निवासी जमालगढ़, नूंह, थाना पुंहाना को पकड़ लिया। देर शाम तक पुलिस अन्य साथियों की तलाश में जुटी रही।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed