{"_id":"641557b0656e73338b0a71fd","slug":"encounter-real-or-fake-agra-police-surrounded-by-the-allegations-of-the-deceased-mother-2023-03-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुठभेड़ असली या फर्जी: मृतक की मां के आरोपों में घिरी आगरा पुलिस, अब ले रही विधिक राय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुठभेड़ असली या फर्जी: मृतक की मां के आरोपों में घिरी आगरा पुलिस, अब ले रही विधिक राय
Sat, 18 Mar 2023 11:49 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Sat, 18 Mar 2023 11:49 AM IST
सार
आगरा पुलिस फर्जी मुठभेड़ मामले में फंस गई है। सीजेएम ने अज्ञात पुलिसकर्मियों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर स्वतंत्र एजेंसी से जांच कराने के आदेश दिए हैं। वहीं इस मामले में अब पुलिस विधिक राय ले रही है।
विज्ञापन
आगरा पुलिस की गाड़ी (सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आगरा के थाना इरादतनगर में छह महीने पहले हुई पुलिस की मुठभेड़ में गोली लगने से घायल मुरैना के आकाश की मौत हो गई थी। मामले में मृतक की मां ने कोर्ट में प्रार्थनापत्र दिया। कोर्ट ने अज्ञात पुलिसकर्मियों के खिलाफ मुकदमे के आदेश किए हैं। इस पर पुलिस अधिकारी विधिक राय ले रहे हैं, जिससे मुकदमा दर्ज होने के बाद तमाम बिंदुओं पर विवेचना की जा सके।
ये भी पढ़ें -पड़ोसी तो पीछे ही पड़ गया: लॉकडाउन में नौकरी छूटने पर ली मदद, अब युवती हुई इस कदर परेशान; घर भी बदला पर...
विज्ञापन
विज्ञापन
अग्निवीर भर्ती की प्रक्रिया की जानकारी करने आया था बेटा
गांव गडौरा, मुरैना निवासी ममता देवी ने सीजेएम कोर्ट में प्रार्थनापत्र दिया था। इसमें कहा था कि बेटा आकाश 27 सितंबर 2022 को अग्निवीर भर्ती की प्रक्रिया की जानकारी करने आगरा गया था। बाद में सूचना मिली कि पुलिस मुठभेड़ में उसे गोली मार दी गई। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई थी।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें -पड़ोसी तो पीछे ही पड़ गया: लॉकडाउन में नौकरी छूटने पर ली मदद, अब युवती हुई इस कदर परेशान; घर भी बदला पर...
विज्ञापन