{"_id":"65f002d11b135f008500e641","slug":"encounter-of-etah-police-with-miscreants-one-shot-in-the-leg-the-second-one-dodged-2024-03-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: एटा पुलिस की बदमाशों से मुठभेड़, एक के पैर में लगी गोली; दूसरा दे गया चकमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: एटा पुलिस की बदमाशों से मुठभेड़, एक के पैर में लगी गोली; दूसरा दे गया चकमा
Tue, 12 Mar 2024 12:52 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Tue, 12 Mar 2024 12:52 PM IST
सार
एटा पुलिस की मुठभेड़ में गोली लगने से 25 हजार का इनामी बदमाश घायल हो गया। पुलिस चेकिंग के दौरान बदमाश को रोका गया, तो उसने फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली उसके पैर में लगी।
विज्ञापन
एटा पुलिस की बदमाशों से मुठभेड़
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
एटा थाना कोतवाली देहात पुलिस और एसओजी टीम को चेकिंग के दौरान बड़ी सफलता मिली है। मारहरा रोड पर सिरांव पुलिया के पास बाइक सवार दो बदमाशों से पुलिस की मुठभेड़ हो गई। पुलिस की गोली लगने के एक बदमाश घायल हो गया, जबकि उसका साथी पुलिस को चकमा देकर मौके से भाग निकलाष
मारहरा रोड पर सिरांव पुलिया के पास चेकिंग कर रही पुलिस टीम ने बदमाशों को रुकने का इशारा किया तो बाइक लेकर भागने लगे। इसके बाद पुलिस ने घेराबंदी कर ली। दोनों ही बदमाशों ने पुलिस पर फायर करना शुरू कर दिए। पुलिस की ओर से की गई फायरिंग में मोनू यादव निवासी नगला सुम्मेर थाना बागवाला के पैर में गोली लग गई। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया और उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज भेजा। जहां उसका उपचार चल रहा है। वहीं उसका साथी मौके से भाग निकला।
बदमाश के पास से एक अवैध असलाह, तीन जिंदा और एक खोखा कारतूस व एक चोरी की मोटरसाइकिल बरामद की गई है। एसएसपी राजेश कुमार सिंह ने बताया कि इनका एक वाहन चोर गिरोह है, जिसका यह सक्रिय सदस्य है। जिले के कई थानों में इसके खिलाफ आपराधिक मुकदमे लिखे गए हैं। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम को 25 हजार रुपये का नगद इनाम देने की घोषणा की गई है।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन