फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   EMT delivered in ambulance

ईएमटी ने एम्बुलेंस में कराया सुरक्षित प्रसव

Wed, 16 Feb 2022 12:03 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 16 Feb 2022 12:03 AM IST
विज्ञापन
EMT delivered in ambulance
कासगंज। एंबुलेंस में सोमवार को देर रात को फिर से किलकारी गूंज उठी। महिला ने एक बेटी को जन्म दिया। बच्चे का जन्म होते ही खुशियां छा गई। एंबुलेंस में इस साल अब तक 15 बच्चों का जन्म हो चुका है। जिला प्रोग्राम मैनेजर अभिषेक पांडे ने बताया कि सोरों के गांव दतलाना निवासी किरण देवी पत्नी पुरुषोत्तम को प्रसव पीड़ा होने पर परिजन द्वारा 10:29 बजे एंबुलेंस सेवा 108 नंबर पर संपर्क किया।
विज्ञापन

सूचना पर 108 एंबुलेंस यूपी 32 बीजी 9967 को भेजा गया। कुछ देर बाद ही महिला को प्रसव पीड़ा तेज हो गई। इसके बाद चालक राजीव कुमार ने एंबुलेंस को रोक लिया। ईएमटी अवधेश कुमार ने आशा पूनम देवी की मदद से प्रसव कराया। रात 11 बजे महिला ने एक बेटी को जन्म दिया। इसके बाद दोनों को अस्पताल में भर्ती करा दिया गया। जहां जच्चा बच्चा पूरी तरह से सुरक्षित हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed