फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Employment will be provided by digging the pond, water reserves will increase in rain

तालाब खोदाई से मिलेगा रोजगार, बारिश में बढ़ेगा जल का भंडार

Fri, 14 May 2021 12:01 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 14 May 2021 12:01 AM IST
विज्ञापन
Employment will be provided by digging the pond, water reserves will increase in rain
मैनपुरी। कोरोना काल में श्रमिकों को रोजगार देना प्रशासन की प्राथमिकता में है। इसी के चलते मुख्य विकास अधिकारी ईशा प्रिया ने मनरेगा के तहत तालाबों की खोदाई कराने की पहल की है। इससे श्रमिकों को जहां रोजगार मिलेगा वहीं दूरगामी परिणाम के रूप में बारिश के जल से भूगर्भ जल का भंडार भी बढ़ेगा। सीडीओ ने सभी खंड विकास अधिकारियों को आदेश जारी कर दिए हैं।
विज्ञापन

जिले की सभी 549 ग्राम पंचायतों में औसतन तीन से चार तालाब हैं। इनमें से आधे तालाब बदहाली का शिकार हैं। वहीं गांवों में श्रमिकों के लिए रोजगार भी नहीं हैं। मुख्य विकास अधिकारी ईशा प्रिया ने श्रमिकों की मेहनत से तालाबों को पुनर्जीवित करने की पहल की है। मनरेगा के तहत श्रमिकों को रोजगार देकर इन तालाबों की खोदाई कराई जाएगी। इससे श्रमिकों को घर में ही रोजगार मिलेगा वहीं तालाबों की सूरत भी बदल जाएगी। इतना ही नहीं आने वाली बारिश में ये तालाब जल संरक्षण में भी अहम भूमिका निभाएंगे। बारिश में एकत्रित जल भूगर्भ जल स्तर को बढ़ाएगा। इस कार्य को शुरू कराने के लिए खंड विकास अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं। प्राथमिकता पर प्रत्येक ब्लॉक में पांच-पांच तालाबों को चिह्नित कर काम शुरू करा दिया गया है। कुल नौ ब्लॉकों में वर्तमान में 28 तालाबों पर काम शुरू हो चुका है। जल्द ही बड़ी संख्या में तालाबों पर काम शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed