फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Employment servants demonstrated regarding their demands

Agra News: मांगों के बाबत रोजगार सेवकों ने किया प्रदर्शन

Thu, 05 Oct 2023 11:14 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Thu, 05 Oct 2023 11:14 PM IST
विज्ञापन
Employment servants demonstrated regarding their demands
कासगंज। ग्राम रोजगार सेवक एकता संघर्ष समिति ने मांगों को लेकर कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। वहीं मुख्यमंत्री को संबोधित आठ सूत्री मांगाें का ज्ञापन उपजिलाधिकारी को सौंपा।जिलाध्यक्ष योगेंद्र सिंह राजपूत ने कहा कि लखनऊ में मुख्यमंत्री के द्वारा ग्राम रोजगार सेवकों के संबंध में कई घोषणाएं की गई थी, लेकिन अभी तक उन पर अमल नहीं हुआ है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि अन्य प्रदेशों की तरह यहां के रोजगार सेवकों के मानदेय बढ़ाया जाए। जिन ग्राम रोजगार सेवकों का मानदेय रुका है, उसे शीघ्र दिलाया जाए। ग्राम विकास अधिकारी भर्ती में 50 प्रतिशत का कोटा ग्राम रोजगार सेवकों के लिए आरक्षित रखा जाए। ग्राम रोजगार सेवकों को मनरेगा की यूजर आईडी व पासवर्ड दिया जाए। दुर्घटना में मृत्यु होने पर उनके आश्रित को सेवा में समायोजित किया जाए। ईपीएफ कटौती की धनराशि मनरेगा कर्मचारियों के खातों में भेजे जाएं। मंडल सदस्य अजेंद्र सिंह चौहान ने कहा कि ग्राम रोजगार सेवकों को नियमित करते हुए राज्य कर्मचारी का दर्जा दिया जाए। ग्राम रोजगार सेवकों को विभागीय कर्मी घोषित कर पृथक बजट दिया जाए। इस दौरान सभी ब्लॉकों के पदाधिकारी व कार्यकर्ता शामिल रहे। एसडीएम को ज्ञापन देने वालों में शादाब हुसैन, राकेश कुमार, मोहित मिश्रा, कोमल सिंह राना, महाराज सिंह लोधी, धर्मेंद्र सिंह शाक्य, अवधेश सोलंकी, गौरव रतन सहित अन्य रोजगार सेवक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed