फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Employee Turns Thief: Duo Arrested in Agra Warehouse Theft

Agra: कर्मचारी ही निकला चोर....इलेक्ट्राॅनिक्स गोदाम से की थी चोरी, पुलिस ने दो आरोपी किए गिरफ्तार

Wed, 03 Dec 2025 10:05 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Wed, 03 Dec 2025 10:05 AM IST
सार

दुकान से चोरी करने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस को उनके तीसरे साथी की तलाश है। 

विज्ञापन
Employee Turns Thief: Duo Arrested in Agra Warehouse Theft
arrested, arrest demo - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

आगरा के छत्ता थाना पुलिस ने बेलनगंज स्थित इलेक्ट्राॅनिक्स के गोदाम से चोरी करने वाले दो चोरों को गिरफ्तार किया है। एक आरोपी दुकान में ही कर्मचारी था। एसीपी छत्ता शेषमणि उपाध्याय ने बताया कि सोमवार को बेलनगंज के भागीरथ पैलेस स्थित गुप्ता इलेक्ट्राॅनिक्स के गोदाम में चोरी होने की जानकारी हुई थी।
विज्ञापन


आरोप था कि दुकान पर काम करने वाला एत्माद्दौला के मोतीमहल निवासी रिषभ ने अपने साथियों के साथ चोरी की है। पुलिस ने रिषभ,उसके साथी आदित्य को गिरफ्तार किया है। उनके पास से चाेरी किया इलेक्ट्राॅनिक्स सामान और 8,400 रुपये बरामद हुए हैं। रिषभ दुकान स्वामी के भरोसे का फायदा उठाता था और गोदाम से सामान निकाल कर अपने साथियों को पकड़ा देता था। उनके फरार साथी अज्जू की तलाश की जा रही है। 
विज्ञापन


कंपनी से चोरी पार्सल खरीदने वाला गिरफ्तार
छत्ता थाना पुलिस ने एक कंपनी के गोदाम से चोरी हुए पार्सल को खरीदने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है। उसके पास चोरी के 152 जूते बरामद हुए हैं। एसीपी छत्ता शेषमणि उपाध्याय ने बताया कि मंगलवार सुबह पुलिस को कंपनी के कर्मचारी से सूचना मिली थी कि कुछ कर्मचारी खरीदारों से वापस आए पार्सल को बेच रहे हैं। इसके बाद पुलिस ने घेराबंदी कर आंबेडकर पुल से बरहन के जामपुर निवासी हेमेंद्र कुमार को गिरफ्तार किया गया। पुलिस को उसके पास से खरीदा गया चोरी का माल मिला है। उसने बताया कि कर्मचारी कान्हा, पिंटू उर्फ त्रिवेन्द्र, छोटू भगेल, अश्विनी, राकेश व दीपक मुंह ढक कर उसके पास पार्सल बेचने आते थे। पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर उनकी तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed