फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Emphasis on setting up units related to agricultural products

Agra News: कृषि उत्पादों से जुड़ी इकाइयों की स्थापना जोर

Wed, 30 Jul 2025 11:21 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Wed, 30 Jul 2025 11:21 PM IST
विज्ञापन
Emphasis on setting up units related to agricultural products
कासगंज के कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित संचारी रोग नियंत्रण की बैठक में निर्देश देते नवागत डीएम 
कासगंज। नवागत जिलाधिकारी प्रणय सिंह ने पदभार ग्रहण करने के बाद बुधवार को जिले में कामकाज के लिए अपनी प्राथमिकताएं गिनाईं। उन्होंने कृषि उत्पादों से जुड़ीं इकाइयों की स्थापना एवं कृषि उत्पादन में नकदी फसलों को बढ़ावा देने पर जोर रहेगा। उन्होंने बताया कि वह शासन की प्राथमिकता के बिंदुओं पर कार्य करेंगे। शासन की योजनाओं का लाभ पात्रों तक पहुंचे यह सुनिश्चित करना उनकी प्राथमिकता रहेगी। क्रियान्वयन की व्यवस्था के लिए समयबद्ध लक्ष्य निर्धारित किया जाएगा। जिससे सभी विभागों के अधिकारी अपने लक्ष्य को पूरा कर सकें। उन्होंने संस्कृति, पर्यावरण, तीर्थनगरी के विकास सहित जिला विकास के कई मुद्दों पर पत्रकारों से चर्चा की। इस दौरान सीडीओ सचिन, एडीएम न्यायिक मंजूर अहमद, एसडीएम हर्षिता देवड़ा और जिला सूचना अधिकारी मिथलेश कुमार सहित सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

वराह मंदिर के दर्शन के बाद शुरू किया कामकाज :नवागत जिलाधिकारी प्रणय सिंह ने सोरोंजी में भगवान वराह के मंदिर में जाकर दर्शन और पूजा-अर्चना की। इसके बाद उन्होंने कलेक्ट्रेट पहुंचकर पहले दिन कामकाज शुरू किया। महंत ने उन्हें प्रसाद दिया। इस दौरान सोरोंजी के पालिकाध्यक्ष रामेश्वरी दयाल महेरे ने उनका स्वागत किया। इस दौरान एसडीएम संजीव कुमार सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article