फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Electronic equipment factories will be set up along expressway in Agra

Agra: डेढ़ लाख करोड़ से एक्सप्रेसवे किनारे लगेंगी इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की फैक्टरियां, बनेंगीं चार टाउनशिप

Tue, 30 Jan 2024 08:35 AM IST
भूपेन्द्र सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Tue, 30 Jan 2024 08:35 AM IST
सार

आगरा में डेढ़ लाख करोड़ से एक्सप्रेसवे किनारे इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की फैक्टरियां लगेंगी। चार टाउनशिप  बनेंगीं। यह मैन्यूफैक्चरिंग क्लस्टर के रूप में विकसित होगा।

विज्ञापन
Electronic equipment factories will be set up along expressway in Agra
यमुना एक्सप्रेसवे - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के आगरा में यमुना एक्सप्रेसवे किनारे इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की फैक्टरियां लगेंगी। 10500 हेक्टेयर भूमि पर यह बनेगा। सोमवार को यमुना एक्सप्रेस-वे औद्योगिक विकास प्राधिकरण की बोर्ड बैठक में सहमति बन गई। इलेक्ट्रॉनिक मैन्यूफैक्चरिंग क्लस्टर के रूप में विकसित हो रहे अर्बन सेंटर में चार टाउनशिप बनेंगीं।

विज्ञापन


आगरा में हांगकांग की कंपनी इलेक्ट्रॉनिक क्षेत्र में 1.50 लाख करोड़ रुपये निवेश की इच्छुक है। कंपनी को 1500 एकड़ भूमि चाहिए। जिस पर लीथियम बैटरी, सेमी कंडक्टर और इलेक्ट्रिक वाहन की फैक्टरियां लगेंगी। कंपनी के प्रतिनिधियों ने सोमवार को एक तरफ जिलाधिकारी भानु चंद्र गोस्वामी से मुलाकात की। 
विज्ञापन


दूसरी तरफ ग्रेटर नोएडा में यीडा बोर्ड बैठक में अर्बन सेंटर के प्रस्ताव पर मुहर लग गई। 10500 हेक्टेयर भूमि पर अर्बन सेंटर एक्सप्रेस-वे किनारे विकसित होगा। जहां सभी तरह की इलेक्ट्रॉनिक उपकरण बनाने वाली कंपनियों को जगह दी जाएगी। इसे ग्रीन सेंटर की तरह विकसित किया जाएगा। जहां शून्य कार्बन उत्सर्जन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


बोर्ड सदस्य सिटी मजिस्ट्रेट आनंद कुमार सिंह ने बताया कि अर्बन सेंटर का प्रस्ताव स्वीकृत हुआ है। 10500 हेक्टेयर भूमि पर यह विकसित होगा। जिसे इलेक्ट्रॉनिक मैन्यूफैक्चरिंग क्लस्टर नाम से जाना जाएगा। इसे चार टाउनशिप के रूप में बसाया जाएगा। जहां व्यावसायिक भू उपयोग के अलावा आवासीय भू-उपयोग भी होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed