{"_id":"5fa597408ebc3e9c0724b96c","slug":"electricity-tundla-news-agr466911568","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली कटौती से नाराज किसानों ने जटपुरा फीडर का किया घेराव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली कटौती से नाराज किसानों ने जटपुरा फीडर का किया घेराव
विज्ञापन
टूंडला के जटपुरा फीडर पर प्रदर्शन करते किसान
- फोटो : TUNDLA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टूंडला (फिरोजाबाद)। शुक्रवार को जटपुरा विद्युत फीडर से टू-फेस लाइन करने से किसान उग्र हो गए। किसानों ने जटपुरा सब-स्टेशन पर विद्युत विभाग के विरुद्ध जमकर विरोध-प्रदर्शन किया।
आक्रोशित किसान पूर्व सरपंच योगेश उपाध्याय के नेतृत्व में जटपुरा विद्युत फीडर पर अवर अभियंता से मिले और एसडीओ से फोन पर वार्ता कर टू फ्यूज बिजली को सही कराने की मांग की। उन्होंने कहा कि कटौती उन्हीं इलाकों में हो रही है, जहां से राजस्व कम मिल रहा है। किसानों का कहना है कि 24 घंटे में कई बार कटौती होती है। शुक्रवार सुबह से टू-फ्यूज बिजली कर दी गई। बिजली आपूर्ति न होने पर किसान फीडर पर पहुंचे और अधिकारियों को अवगत कराया।
किसानों का कहना है कि पूरे दिन में मात्र पांच घंटे बिजली दी जा रही है। जबकि उनके बिल भी जमा कर चुके हैं। यदि बिजली विभाग ने आपूर्ति में सुधार न किया तो उग्र प्रदर्शन किया जाएगा। चेतावनी देने वालों में योगेश कुमार, मुकेश कुमार, रामगोपाल, गंगा प्रसाद, जगदीश प्रसाद, रविश चंद्र, बृजेश कुमार, अजीत कुमार, शिवपाल, जगदीश प्रसाद, वेद राम, छोटेलाल, मेवाराम, लालाराम व अमर सिह आदि हैं ।
विज्ञापन
उपचुनाव खत्म होते ही किसानों का किया जा रहा उत्पीड़न
टूंडला। किसान छोटेलाल, अजीत कुमार का आरोप है कि उपचुनाव से पूर्व निर्वाध विद्युतापूर्ति दी जा रही थी। अब जब क्षेत्र से मतदान प्रतिशत व भाजपा को वोट कम मिले हैं, तो क्षेत्रीय किसानों का उत्पीड़न किया जा रहा है। किसान इस उत्पीड़न को बर्दास्त नहीं करेंगे।
विद्युत कंट्रोल से कटौती का आदेश आने के बाद कटौती करनी पड़ रही है। जिन इलाकों से राजस्व कम मिल रहा है उन इलाकों में कटौती का आदेश शासन ने दिया है। यह तब तक जारी रहेगी जब तक राजस्व वसूली नहीं बढ़ेगी।
राजेश कुलश्रेष्ठ, अवर अभियंता, जटपुरा
फोटो-