{"_id":"672a1cc7501d4c3344025302","slug":"electricity-shut-off-as-soon-as-there-was-a-fault-in-the-line-mainpuri-news-c-174-1-sagr1039-126659-2024-11-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: लाइन में फॉल्ट होते ही बिजली हुई बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: लाइन में फॉल्ट होते ही बिजली हुई बंद
Tue, 05 Nov 2024 06:55 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Tue, 05 Nov 2024 06:55 PM IST
विज्ञापन
लाइन में फॉल्ट होते ही बिजली हुई बंद
- दो घंटे तक परेशान रहे इलाके के लोग
संवाद न्यूज एजेंसी
मैनपुरी। सोमवार की रात पुरानी मैनपुरी क्षेत्र में मैनलाइन में हुए फॉल्ट से ताल दरवाजा क्षेत्र की बिजली गुल हो गई। बिजली गुल होने से दो घंटे तक लोग परेशान रहे। जानकारी होने पर मौकेे पर पहुंचे कर्मचारियों ने फॉल्ट सही कराया। इसके बाद इलाके की विद्युत आपूर्ति चालू हो सकी।
पुरानी मैनपुरी क्षेत्र में सोमवार की रात ताल दरवाजे के पास रात लगभग आठ बजे मैनलाइन में फॉल्ट हो गया। लाइन में फॉल्ट होते ही ताल दरवाजा क्षेत्र की बिजली गुल हो गई। काफी देर तक बिजली नहीं आने पर मोहल्ले के लोगों ने सब स्टेशन पर सूचना दी। फॉल्ट की जानकारी होते ही लाइनमैन मौके पर पहुंच गए। फाल्ट तलाश किया तो ताल दरवाजा के पास लाइन में फॉल्ट मिला। लाइनमैन ने फाल्ट को सही करके रात 10 बजे बिजली आपूर्ति चालू हो सकी।
बिजली नहीं होने से लगभग तीन घंटे तक ताल दरवाजा, आंशिक मिश्राना, पुरोहिताना सहित नगरिया क्षेत्र के लोग परेशान हुए। अधीक्षण अभियंता रवि प्रताप ने बताया कि शहरी क्षेत्र में एसडीओ और जेई से ऐसे स्थान चिन्हित कराए जा रहे हैं। जहां अक्सर फॉल्ट होता है। फॉल्ट होने की वजह पता करके समस्या का समाधान कराया जाएगा। जरूरी होनेे पर केबल और तार बदलवाए जाएंगे।