फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Electricity remained shut for three hours on Ashram Road

Agra News: आश्रम रोड पर तीन घंटे बंद रही बिजली

Thu, 11 Jul 2024 11:14 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Thu, 11 Jul 2024 11:14 PM IST
विज्ञापन
Electricity remained shut for three hours on Ashram Road
मैनपुरी। आश्रम रोड तिराहे पर बुधवार की शाम बदले गए ट्रांसफाॅर्मर में बृहस्पतिवार की सुबह तकनीकी कमी आने से तीन घंटे तक बिजली बंद रही। गर्मी में लोग परेशान हुए। तीन घंटे बाद बिजली चालू होेने पर लोगों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन

आश्रम रोड तिराहे पर रखा ट्रांसफार्मर मंगलवार की रात को फुंक गया था। बुधवार को उसको बदलकर दोपहर बाद बिजली चालू करा दी गई थी। बृहस्पतिवार की सुबह उसमें तकनीकी कमी आ गई। इसके चलते इलाके में तीन घंटे तक बिजली बंद रही। उमस भरी गर्मी में लोग बिजली नहीं आने से परेशान हुए। बृहस्पतिवार को हिंदपुरम कॉलोनी, गोलाबाजार, काशीराम कॉलोनी में भी दो घंटे तक बिजली बंद रही। लाइन में फाॅल्ट होने के कारण महमूदनगर, वंशीगोहरा, बाटा वाली गली में भी दोपहर 12 बजे से दो बजे तक बिजली बंद रही।
विज्ञापन

औंछा में एटा रोड पर साधन सहकारी समिति के पास रखे ट्रांसफार्मर के फुंक जाने से कस्बा के लोग गर्मी में परेशान हैं। बिजली के न आने से पेयजल के लिए भी परेशानी हो रही है। लोगों का कहना है कि शिकायत के बाद भी सुनवाई नहीं हो रही है। कस्बा निवासी कमल मिश्रा, अभिषेक, अमन गुप्ता, पीयूष शाक्य,राकेश ने ट्रांसफार्मर को बदलवाने की मांग की है। अधीक्षण अभियंता रवि प्रताप का कहना है कि शिकायत मिली है। शीघ्र ही ट्रांसफाॅर्मर को बदलवा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed