फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Electricity remained shut for six hours in Old Mainpuri

Agra News: पुरानी मैनपुरी में छह घंटे बंद रही बिजली

Thu, 06 Jun 2024 11:14 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 06 Jun 2024 11:14 PM IST
विज्ञापन
Electricity remained shut for six hours in Old Mainpuri
मैनपुरी। पुरानी मैनपुरी के इलाके में बृहस्पतिवार को तीन घंटे तक बिजली बंद रही। गर्मी में बिजली बंद होने से लोग पूरे दिन परेशान हुए। ट्रांसफार्मर की केबलें बदले जाने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

बिजली विभाग ने फाॅल्ट होने से लोगों को होने वाली परेशानी कम करने के लिए केबलें बदलने का काम शुरू कराया है। बृहस्पतिवार को मोहल्ला मिश्राना के ट्रांसफार्मर की केबलें बदली गईं। केबलें बदलने के लिए सुबह इलाके की बिजली बंद कर दी गई। बिजली बंद होने से मोहल्ला मिश्राना, चौथियाना, पुरोहिताना में रहने वाले लोग परेशान हुए।
विज्ञापन


सिविल लाइन क्षेत्र में केबल में फाल्ट होने से दो घंटे तक बिजली बंद रही। दोपहर में पारा बढ़ने से मौसम गर्म हुआ। लोगों ने पता किया तब पता चला कि केबलें बदले जाने के कारण बिजली बंद रहने से दोपहर में लोग गर्मी से परेशान रहे। जेई सिविल लाइन शिवम मधेशिया ने बताया कि केबलें बदलकर शाम चार बजे बिजली चालू करा दी गई है। लोगों की समस्या का समाधान करने के लिए केबलें बदली जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

तेज आंधी में टूटे खंभे और पेड़
बिछवां। बुधवार की रात तेज आंधी से क्षेत्र में आधा दर्जन बिजली के खंभे और पेड़ टूट गए। बिजली आपूर्ति बंद हो गई। लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। आंधी के बीच गांव कुंजलपुर और हेमपुरा गांव के बीच छह बिजली के खंभे टूट गए। रातभर विद्युत उपकेंद्र सुल्तानगंज की आपूर्ति बंद रही। दो दर्जन से अधिक गांव के लोगों को रात में बिजली नहीं मिली। रात में गर्मी का सामना करना पड़ा। सुबह कर्मचारियों ने शाम शुरू किया। देर शाम तक आपूर्ति चालू करने की बात कही गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed