फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   electricity,FIR,elecrician

15 पर बिजली चोरी की एफआईआर, 517 कनेक्शन काटे

Mon, 15 Feb 2021 11:41 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 15 Feb 2021 11:41 PM IST
विज्ञापन
electricity,FIR,elecrician
मैनपुरी। विद्युत वितरण निगम की टीम ने सोमवार को जिलेभर में विद्युत चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान 15 घरों में बिजली चोरी होती मिली। सभी के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराने के साथ ही 517 बकाएदारों के कनेक्शन भी काटे गए।
विज्ञापन

अधीक्षण अभियंता विद्युत अतुल अग्रवाल के निर्देशन में सोमवार को विद्युत वितरण निगम की टीमों ने चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान अवर अभियंता विवेक कुशवाह ने गांव हन्नूखेड़ा में 15 घरों में बिजली चोरी पकड़ी। सभी के विरुद्ध पावर हाउस स्थित थाने में एफआईआर दर्ज कराई गई है। इसके अलावा बकाएदारों के विरुद्ध चलाए गए अभियान में कुल 517 लोगों के कनेक्शन काटे गए। इसमें प्रथम खंड में 90, द्वितीय खंड में 217 और तृतीय खंड में 210 बकाएदार शामिल हैं। सभी को बिजली बिल जमा करने की सख्त हिदायत दी गई है।
विज्ञापन

कार्यशाला में लगवाई क्रेन
विद्युत वितरण निगम की कार्यशाला में सोमवार को पांच टन क्षमता की क्रेन का संचालन शुरू कराया गया। सहायक अभियंता दीपचंद्र ने पूजन के बाद काम शुरू कराया। उन्होंने बताया कि क्रेन के लगने से ट्रांसफार्मर को उठाने और रखने में सहायता मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed