{"_id":"5d76897c8ebc3e93a230bd5b","slug":"electricity-failure-agra-news-agr4049660145","type":"story","status":"publish","title_hn":"दस घंटे तक गुल रही शहर से गांव तक की बिजली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दस घंटे तक गुल रही शहर से गांव तक की बिजली
विज्ञापन
बिजली न आने के कारण बाजार में कुछ इस तरह दिखे व्यापारी- अमर उजाला
- फोटो : ETAH
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटा। जनपद में सोमवार को दस घंटे बिजली आपूर्ति बाधित रही। घंटों तक गुल बिजली से अकुलाए बीस हजार से अधिक उपभोक्ता त्राहि-त्राहि कर उठे। गर्मी उमस से जूझते लोग पेयजल को परेशान रहे।
चरमरा रही शहर की विद्युत व्यवस्थाएं सोमवार को दम तोड़ गईं। सुबह साढ़े छह बजे गुल बिजली आधे शहर के लिए मुसीबत बन गई। शाम साढ़े चार बजे तक आपूर्ति बाधित रहने के कारण पेयजल संकट खड़ा हो गया। वहंी बैंक, डाकघर, कार्यालयों आदि में भी काम प्रभावित रहा। गर्मी उमस से जूझ रहे कर्मचारी भी बार-बार पसीना सुखाने के लिए परेशान थे। दस घंटे से ठप आपूर्ति इनवर्टर भी दम तोड़ गए।
परेशान उपभोक्ता कंट्रोल रूम व विद्युत अधिकारियेां के फोन खटखटाते रहे लेकिन अधिकांश सब स्टेशनों पर कर्मचारियाें ने फोन ही नहीं उठाया। बता दें कि शहर के रेलवे रोड, कोतवाली देहात, ठंडी सड़क फीडर के 17 हजार से अधिक उपभोक्ताओं के अलावा सकीट व जवाहरपुर तापीय परियोजना फीडर भी बंद रहे।
विज्ञापन
रुका रहा वेल्डिंग काम
शहरी खंड के अलावा सकीट एवं निर्माणाधीन जवाहर तापीय परियोजना की आपूर्ति भी ठप रही। ऐसे में तापीय परियोजना पर कंस्ट्रक्शन, वेल्डिंग एवं हैवी क्रेन आदि का काम बंद रहा। वहीं अन्य कार्य जनरेटर के सहारे निपटाए गए।
------------
गंगनपुर सबस्टेशन स्थित 63 एमवीए के ट्रांसफार्मर में आई खराबी के चलते शहर के रेलवे रोड, कोतवाली देहात एवं ठंडी सड़क बिजली घरेां की आपूर्ति ठप हो गई। मैनपुरी से आई इंजीनियर्स की टीम भी इसे ठीक नहीं कर सकी। ऐसे में अन्य फीडर की आपूर्ति डायवर्ट कर लोगों को राहत दी गई। शीघ्र ही नया ट्रांसफार्मर लगाया जाएगा।
-संदीप कुमार, अधीक्षण अभियंता