फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Electricity department team attacked in Etah team had gone to install smart meter run to save life

UP: एटा में विद्युत विभाग की टीम पर हमला, स्मार्ट मीटर लगाने गई थी टीम...जान बचाने के लिए लगानी पड़ी दौड़

Tue, 08 Oct 2024 04:33 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Tue, 08 Oct 2024 04:33 PM IST
सार

एटा के जलेसर में स्मार्ट मीटर लगाने पहुंची बिजली विभाग की टीम उस समय आफत में पड़ गई, जब उन पर हमला हो गया। जान बचाने के लिए दौड़ लगाई पड़ गई। पुलिस के आने पर मामला शांत हो सका। 

 

विज्ञापन
Electricity department team attacked in Etah team had gone to install smart meter run to save life
स्मार्ट मीटर लगाती टीम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

एटा के जलेसर में विद्युत टीम पर हमला किया गया। यहां टीम स्मार्ट  मीटर लगाने के लिए गई थी। लोगों ने विरोध करते हुए टीम को घेर लिया। इस दौरान लाठी डंडों से पिटाई करना शुरू कर दी। जान बचाने के लिए एसडीओ समेत अन्य कर्मचारियों को वहां से दौड़  लगानी पड़ गई। इस दौरान उन पर पत्थरों से भी हमला किया गया। इस घटना में विद्युत कर्मचारी घायल हुए हैं। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई, जिसके बाद मामला शांत हो सका।
विज्ञापन




जलेसर में एसडीओ कार्यालय के निकट मोहल्ला सादात में विद्युत विभाग की टीम पर स्मार्ट मीटर लगाने के लिए गई थी। यहां लोगों ने विरोध करते हुए हंगामा करना शुरू कर दिया। इस दौरान कर्मचारियों ने मौके पर एसडीओ गुलशन किशोर और जेई संदीप सिंह को मौके पर बुला लिया। एसडीओ गुलशन किशोर उपभोक्ताओं को समझा रहे थे, उसी दौरान लोग न जाने किस बात पर आक्रोशित हो उठे। 
विज्ञापन


इस दौरान लोगों ने ईंट-पत्थर उठा लिए। लाठी डंडों से लैस होकर हमला कर दिया। टीम को जान बचाने के लिए दौड़ लगानी पड़ गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस की मौजूदगी में टीम ने स्मार्ट मीटर लगाए। 
विज्ञापन
विज्ञापन



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed