आगरा में रिश्वतखोर जेई गिरफ्तार: बिजली बिल कम करने के नाम पर लेखपाल से लिए थे 25 हजार रुपये
लेखपाल की शिकायत पर एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने जेई को रिश्वत लेते रंगेहाथ पकड़ा है। लेखपाल का कहना है कि बिजली विभाग ने उन पर 2.72 लाख रुपए बिल बताया, जो गलत है। इसी को नाम करने के नाम पर उनसे रिश्वत मांगी गई थी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा में एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने शुक्रवार को बरौली अहीर फीडर पर तैनात जूनियर इंजीनियर (जेई) गगन कुमार गुप्ता को 25 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार कर लिया। उसके खिलाफ थाना ताजगंज में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम में मुकदमा दर्ज किया गया है।
थाना ताजगंज के प्रभारी निरीक्षक उमेश चंद्र त्रिपाठी ने बताया कि फतेहाबाद तहसील में तैनात लेखपाल नेम सिंह की शिकायत पर कार्रवाई की गई। लेखपाल ने वर्ष 2016 में एक किलोवाट का घरेलू कनेक्शन लिया था। वह बरौली अहीर में रहते हैं। दो साल से उनके पास बिल नहीं आ रहे थे। शिकायत की सुनवाई नहीं हुई। दस अगस्त को बिजली विभाग की टीम आई और कनेक्शन काट दिया।
आगरा: पहेली बना एसएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती नवजात, आखिर कौन है बच्चे को भर्ती कराने वाला मुईन
आरोपी जेई गगन कुमार गुप्ता ने निरीक्षण कर बताया कि 2.72 लाख रुपये का बिल बनेगा। आरोप है कि जेई ने लेखपाल से एक लाख रुपये और बाद में 50 हजार रुपये में बिल कम करने की बात कही। 25 हजार रुपये एडवांस में मांगे। जबकि लेखपाल का कहना है कि बिजली विभाग ने गलत बिल दर्शाया है।
लेखपाल नेम सिंह की शिकायत पर शुक्रवार को दोपहर तीन बजे एंटी करप्शन की टीम ने बरौली अहीर फीडर पर रिश्वत की रकम लेते जेई को रंगेहाथ पकड़ लिया। थाना ताजगंज में एंटी करप्शन के निरीक्षक जसपाल पंवार ने मुकदमा दर्ज कराया। आरोपी के खिलाफ जांच शुरू हो गई है।
जालौन के रहने वाला है आरोपी
पुलिस ने बताया कि आरोपी जेई गगन गुप्ता मूलरूप से उरई, जालौन का रहने वाला है। इस समय दयालबाग में रहता है। गिरफ्तारी की जानकारी पर परिवार के लोग पहुंच गए थे।
अपने शहर की खबरों से अपडेट रहने के लिए पढ़ते रहिए amarujala.com । अमर उजाला आगरा के फेसबुक पेज को लाइक और फॉलो करने के लिए यहां क्लिक कर सकते हैं।