फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Electricity Department Junior Engineer arrested for taking bribe in Agra

आगरा में रिश्वतखोर जेई गिरफ्तार: बिजली बिल कम करने के नाम पर लेखपाल से लिए थे 25 हजार रुपये

Sat, 14 Aug 2021 09:08 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 14 Aug 2021 09:08 AM IST
सार

लेखपाल की शिकायत पर एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने जेई को रिश्वत लेते रंगेहाथ पकड़ा है। लेखपाल का कहना है कि बिजली विभाग ने उन पर 2.72 लाख रुपए बिल बताया, जो गलत है। इसी को नाम करने के नाम पर उनसे रिश्वत मांगी गई थी। 

विज्ञापन
Electricity Department Junior Engineer arrested for taking bribe in Agra
आरोपी जेई गगन कुमार गुप्ता - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा में एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने शुक्रवार को बरौली अहीर फीडर पर तैनात जूनियर इंजीनियर (जेई) गगन कुमार गुप्ता को 25 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार कर लिया। उसके खिलाफ थाना ताजगंज में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम में मुकदमा दर्ज किया गया है।

विज्ञापन


थाना ताजगंज के प्रभारी निरीक्षक उमेश चंद्र त्रिपाठी ने बताया कि फतेहाबाद तहसील में तैनात लेखपाल नेम सिंह की शिकायत पर कार्रवाई की गई। लेखपाल ने वर्ष 2016 में एक किलोवाट का घरेलू कनेक्शन लिया था। वह बरौली अहीर में रहते हैं। दो साल से उनके पास बिल नहीं आ रहे थे। शिकायत की सुनवाई नहीं हुई। दस अगस्त को बिजली विभाग की टीम आई और कनेक्शन काट दिया।
विज्ञापन


आगरा: पहेली बना एसएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती नवजात, आखिर कौन है बच्चे को भर्ती कराने वाला मुईन
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपी जेई गगन कुमार गुप्ता ने निरीक्षण कर बताया कि 2.72 लाख रुपये का बिल बनेगा। आरोप है कि जेई ने लेखपाल से एक लाख रुपये और बाद में 50 हजार रुपये में बिल कम करने की बात कही। 25 हजार रुपये एडवांस में मांगे। जबकि लेखपाल का कहना है कि बिजली विभाग ने गलत बिल दर्शाया है। 

लेखपाल नेम सिंह की शिकायत पर शुक्रवार को दोपहर तीन बजे एंटी करप्शन की टीम ने बरौली अहीर फीडर पर रिश्वत की रकम लेते जेई को रंगेहाथ पकड़ लिया। थाना ताजगंज में एंटी करप्शन के निरीक्षक जसपाल पंवार ने मुकदमा दर्ज कराया। आरोपी के खिलाफ जांच शुरू हो गई है। 

जालौन के रहने वाला है आरोपी
पुलिस ने बताया कि आरोपी जेई गगन गुप्ता मूलरूप से उरई, जालौन का रहने वाला है। इस समय दयालबाग में रहता है। गिरफ्तारी की जानकारी पर परिवार के लोग पहुंच गए थे।


अपने शहर की खबरों से अपडेट रहने के लिए पढ़ते रहिए amarujala.com । अमर उजाला आगरा के फेसबुक पेज को लाइक और फॉलो करने के लिए यहां क्लिक कर सकते हैं। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed