फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Electricity corporation of eight big defaulters removed meters

आठ बड़े बकाएदारों के विद्युत निगम ने मीटर उतारे

Mon, 25 Apr 2022 11:07 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 25 Apr 2022 11:07 PM IST
विज्ञापन
Electricity corporation of eight big defaulters removed meters
मैनपुरी। विद्युत निगम ने नोडल अधिकारी के निर्देश के बाद बड़े बकाएदारों पर कार्रवाई शुरू कर दी है। सोमवार को जिले में चलाए गए चेकिंग अभियान के दौरान आठ बकाएदारों के मीटर उतार लिए गए । इसमें चार घरेलू और चार नलकूप उपभोक्ता शामिल हैं।
विज्ञापन

नगला जुला में चेकिंग के दौरान विद्युत निगम ने 50 हजार से अधिक के बकाएदारों के चार मीटर उतार लिए। साथ ही उनका कनेक्शन भी काट दिया गया। इसमें राकेश कुमार पर 79 हजार, दिनेश सिंह पर 99 हजार, रमेश सिंह पर 94 हजार और विजय कुमार पर 69 हजार रुपये का बिल बकाया था। वहीं सिविल लाइन ग्रामीण क्षेत्र में अवर अभियंता अनिल कुमार के नेतृत्व में गई टीम ने चार नलकूप के कनेक्शन काटकर तार उतार लिए। इसमें जगदीश प्रसाद निवासी अहिरवा पर छह लाख रुपये, राकेश कुमार निवासी बुर्रा पर 2.25 लाख रुपये, लवकेश निवासी अहिरवा पर 2.12 लाख रुपये और राजकुमार निवासी बुर्रा पर 2.27 लाख रुपये का बिल बकाया था।
विज्ञापन

काशीराम कॉलोनी पहुंचे अधीक्षण अभियंता
अधीक्षण अभियंता विद्युत अतुल अग्रवाल सोमवार को सुबह नगला कीरत स्थित काशीराम कॉलोनी पहुंचे। यहां उन्होंने लोगों से बकाया बिल जमा करने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि टीम लगातार चेकिंग कर रही है, अगर कोई बिजली चोरी करते पाया जाता है तो कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि काशीराम कॉलोनी में दो करोड़ से अधिक का बिल बकाया है। इस दौरान अधिशासी अभियंता मागेंद्र कुमार अग्रवाल, उप खंड अधिकारी पदम गर्ग, अवर अभियंता रामसनेही लाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed