{"_id":"662fb7230d84c9fed20c7a9d","slug":"electricity-corporation-employee-was-missing-for-three-days-dead-body-found-2024-04-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: तीन दिन से लापता था विद्युत निगम का कर्मचारी, ऐसे हाल में मिली लाश; कांप गए घरवाले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: तीन दिन से लापता था विद्युत निगम का कर्मचारी, ऐसे हाल में मिली लाश; कांप गए घरवाले
Tue, 30 Apr 2024 07:01 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Tue, 30 Apr 2024 07:01 AM IST
सार
तीन दिन से लापता विद्युत निगम के कर्मचारी का शव हाईवे किनारे मिला। सूचना मिलते ही परिवार के लोग मौके पर पहुंच गए। परिवार के लोगों ने हत्या का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
Crime Demo
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मथुरा के कोसीकलां में तीन दिन से लापता चल रहे विद्युत निगम के चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी का शव राजमार्ग पर केडी हॉस्पिटल पुलिस चौकी से चंद कदम की दूर मिला। परिजन ने हत्या की आशंका जताई है। गांव नवलगंज, कुबेरपुर थाना एत्मादौल्ला आगरा निवासी कन्हैया लाल विद्युत निगम कार्यालय में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी था। वह कोसीकलां के राधा गोविंद नगर में पत्नी, चार वर्षीय पुत्र एवं छह वर्षीय पुत्री के साथ रहता था।
26 अप्रैल को दोपहर लगभग पौने 12 बजे घर से काम पर जाने की कहकर निकला था। वापस नहीं लौटा। परिजनों ने काॅलोनी में रहने वाले एक व्यक्ति पर हत्या का आरोप लगाया है। परिजनों के अनुसार मृतक कन्हैया पर 12 लाख रुपये का लोन था, जिसमें से उसने तीन लाख रुपये चुका दिए। नौ लाख रुपये बकाया थे।
विज्ञापन
26 अप्रैल को दोपहर लगभग पौने 12 बजे घर से काम पर जाने की कहकर निकला था। वापस नहीं लौटा। परिजनों ने काॅलोनी में रहने वाले एक व्यक्ति पर हत्या का आरोप लगाया है। परिजनों के अनुसार मृतक कन्हैया पर 12 लाख रुपये का लोन था, जिसमें से उसने तीन लाख रुपये चुका दिए। नौ लाख रुपये बकाया थे।
विज्ञापन