फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Electricity came to Tatarpur Colony after 95 hours

Agra News: ततारपुर कॉलोनी में 95 घंटे के बाद आई बिजली

Thu, 10 Oct 2024 12:08 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Thu, 10 Oct 2024 12:08 AM IST
विज्ञापन
Electricity came to Tatarpur Colony after 95 hours
कासगंज। ततारपुर कॉलोनी में 95 घंटे के बाद आपूर्ति बहाल हो सकी। पांचवें दिन बुधवार को बिजली आपूर्ति सुचारु होने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली।ततारपुर कॉलोनी में शनिवार को शाम सात बजे से बिजली का संकट गहराया हुआ था। इस संकट के चलते लोगों के सामने पेयजल की समस्या गहराई हुई थी। नलकूप का संचालन न हो पाने से लोगों को हैंडपंप से पानी भरकर लाना पड़ रहा था। वहीं उमस भरी गर्मी से भी लोग बेहाल हो रहे थे। मोबाइल चार्ज करने के लिए लोगों को अन्य स्थान पर जाना पड़ रहा था। कर्मियों ने टूटे पोल के स्थान पर नए पोल लगाने के बाद लाइन को डाल दिया। इसके बाद शाम छह बजे आपूर्ति को बहाल कर दिया। इससे लोगों ने राहत महसूस की। काॅलोनी निवासी मुकेश ने बताया कि पांच दिन से लोगों को अंधेरे में ही रात बितानी पड़ रही थी। इसके अलावा अन्य समस्याएं भी आ रही थीं। शाम को छह बजे के आसपास बिजली की आपूर्ति बहाल हो गई। इससे राहत मिल गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed