फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Electricity bills sent to 1.70 lakh consumers after the switch to postpaid billing.

Agra News: पोस्टपेड होने के बाद 1.70 लाख उपभोक्ताओं को भेजे गए बिजली बिल

Wed, 10 Jun 2026 02:41 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 10 Jun 2026 02:41 AM IST
विज्ञापन
Electricity bills sent to 1.70 lakh consumers after the switch to postpaid billing.
आगरा। बिजली आपूर्ति की प्रीपेड बिलिंग को पोस्टपेड करने के बाद विभाग ने पहली बार उपभोक्ताओं को बिल जारी कर दिए हैं। विभाग की ओर से करीब 1.70 लाख स्मार्टमीटर धारक उपभोक्ताओं को एसएमएस के माध्यम से उनके पंजीकृत मोबाइल नंबर पर बिल भेजे गए हैं। बिल भेजने के साथ ही सभी उपभोक्ताओं को 20 जून से पहले बिल जमा करने के लिए कहा गया है। इसके लिए विभाग ने प्रचार-प्रसार की कवायद भी शुरू कर दी है।
विज्ञापन

नियमानुसार बिल जारी होने के बाद उपभोक्ताओं को बिल जमा करने के लिए 15 दिन का समय दिया जाता है। वहीं, प्रीपेड मीटर व्यवस्था में उपभोक्ताओं को अपने मीटर को प्रीपेड मोबाइल कनेक्शन की तरह पहले ही रिचार्ज करना होता था। लोग स्मार्ट मीटर के पुराने मीटरों की तुलना में तेज चलने के भी आरोप लगा रहे थे।
विज्ञापन

लोगों के भारी विरोध के बाद ऊर्जा मंत्री ने प्रीपेड बिलिंग व्यवस्था को पूरी तरह से खत्म करने का एलान किया था। ऊर्जा मंत्री के निर्देशों के बाद सभी प्रीपेड मीटरों को पोस्टपेड में बदलकर एसएमएस के माध्यम से एक साथ बिल जारी करने की प्रक्रिया इस महीने से शुरू की गई है। आगरा जोन के मुख्य अभियंता कपिल सिंधवानी ने बताया कि सभी उपभोक्ताओं को हर 5 दिन में रिमाइंडर भी भेजे जाएंगे ताकि वह अपने बिल जमाकर निर्बाध रूप से बिजली आपूर्ति प्राप्त कर सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन

------------

ढाई हजार को नहीं पहुंचे बिल
बिल भेजने की प्रक्रिया के दौरान करीब ढाई हजार उपभोक्ताओं को अभी तक बिल नहीं मिल सके हैं। इस बात की जानकारी होने पर विभाग ने तकनीकी दिक्कत दूर करने के लिए आईटी टीम को लगा दिया है। मुख्य अभियंता ने बताया कि बिल जनरेट होने में कुछ तकनीकी दिक्कत आ रही थी। उसे दूर करने का प्रयास किया जा रहा है। दो दिन में अन्य उपभोक्ताओं को भी बिल भेज दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed