फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Electricity arrears of five thousand crore rupees on 36 lakh consumers

36 लाख उपभोक्ताओं पर 5000 करोड़ रुपये का बिजली बकाया

Sun, 24 Oct 2021 02:15 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 24 Oct 2021 02:15 AM IST
विज्ञापन
Electricity arrears of five thousand crore rupees on 36 lakh consumers
आगरा। दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम लि. (डीवीवीएनएल) का 36 लाख उपभोक्ताओं पर 5 हजार करोड़ रुपये से अधिक बिजली बिल का बकाया है। सबसे ज्यादा ग्रामीण क्षेत्र में 31.34 लाख व शहरी क्षेत्र में 4.66 लाख बकाएदार हैं। विभाग ओटीएस योजना के तहत 30 नवंबर तक घरेलू, औद्योगिक व किसानों के नलकूप कनेक्शन पर ब्याज व जुर्माना माफ करने की सुविधा दे रहा है।
विज्ञापन

डीवीवीएनएल के 21 जिलों में 56.46 लाख उपभोक्ता हैं। इनमें 65 फीसदी उपभोक्ता बिल नहीं दे रहे हैं। इसका सीधा असर डीवीवीएनएल की अर्थव्यवस्था पर पड़ रहा है। डिस्कॉम हर माह बिजली खरीद पर 925 करोड़ रुपये खर्च कर रहा है। वहीं प्रत्येक माह का राजस्व निर्धारण करीब 890 करोड़ रुपये का है, जबकि इसके सापेक्ष बकाया भुगतान करने से 686 करोड़ रुपया प्राप्त हो रहा है। इस तरह करीब 250 करोड़ रुपये की बकाएदारी बढ़ रही है। कुल 56.46 लाख उपभोक्ताओं में 44.23 लाख ग्रामीण हैं। इनमें 31.34 लाख पर साढ़े चार हजार करोड़ रुपये की बकाएदारी है।
विज्ञापन

शहरी क्षेत्र में 12.23 लाख उपभोक्ता हैं। इनमें 4.66 लाख उपभोक्ताओं पर करीब 500 करोड़ रुपये बकाया है। सिर्फ आगरा जिला ग्रामीण क्षेत्र में 3.66 लाख उपभोक्ताओं पर डीवीवीएनएल का 610 करोड़ रुपये बकाया है। ऐसे हालात में डीवीवीएनएल के सामने दोहरी चुनौती है। एक तरफ कोयला की कमी से विद्युत उत्पादन प्रभावित है तो दूसरी तरफ राजस्व वसूली ठप होने से बिजली खरीद का संकट है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नए साल में होने वाले चुनावों के मद्देनजर बकाया वसूली के लिए शासन सख्ती के खिलाफ है। पिछले दिनों मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बकाएदारों के उत्पीड़न पर रोक लगा दी। ऐसे में एक मुश्त समाधान योजना के सहारे राजस्व बढ़ाने की कवायद उत्तर प्रदेश पावर कारपोरेशन कर रहा है। इसमें 30 नवंबर तक घरेलू व नलकूप कनेक्शन के अलावा पांच किलो वॉट विद्युत भार क्षमता के उपभोक्ता शामिल हैं। इनसे 30 नवंबर तक बकाया राशि का भुगतान करने पर ब्याज व जुर्माना नहीं लिया जाएगा।

उपभोक्ताओं पर पांच हजार करोड़ रुपये का बिजली बकाया है। उनके लिए ओटीएस स्कीम शुरू की गई है। बकाएदार इस योजना में शामिल होकर लाभ उठा सकते हैं। -अमित किशोर, प्र्रबंध निदेशक, डीवीवीएनएल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed