फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   electricity

उपभोक्ताओं पर हर माह चढ़ जाता है पांच करोड़ का एरियर

Mon, 15 Jul 2019 11:03 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 15 Jul 2019 11:03 PM IST
विज्ञापन
electricity
एटा। 30 प्रतिशत से अधिक उपभोक्ता विद्युत बिलों का नियमित भुगतान नहीं करते। जिले के 1.86 लाख विद्युत उपभोक्ताओं पर 19 करोड़ की मासिक बिलिंग के विरुद्ध वसूली 14 करोड़ तक ही रहती है। ऐसे में हर महीने पांच करोड़ का एरियर बढ़ जाता है।
विज्ञापन

अनवरत आपूर्ति, बेहतर सुविधाओं की मांग करने वाले विद्युत उपभोक्ता राजस्व भुगतान को लेकर गंभीर नहीं हैं। तीस प्रतिशत से अधिक उपभोक्ता तो हर महीने बिलों का भुगतान ही नहीं करते। ग्रामीण, किसान एवं अशिक्षित ही नहीं वरन पढ़े लिखे कारोबारी, नौकरपेशा एवं तथाकथित जागरूक भी इसमें पीछे नहीं हैं। इनकी लापरवाही के चलते बिजली विभाग वसूली लक्ष्य प्राप्त नहीं कर पा रहा। वहीं विद्युत राजस्व हर महीने बढ़ता जाता है।
विज्ञापन

विभागीय आंकड़ों के अनुसार शहर से गांव तक के 1.86 लाख विद्युत उपभोक्ताओं पर हर माह 19.25 करोड़ रुपये की बिलिंग होती है, जबकि वसूली सवा चौदह करोड़ तक ही रहती है। ऐसे में हर माह औसतन पांच करोड़ रुपये का एरियर बढ़ जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले के उपभोक्ता आज भी 50 करोड़ से अधिक का राजस्व दबाए बैठे हैं।
खंड विद्युत उपभोक्ता बिलिंग रुपये राजस्व वसूली रुपये
शहरी खंड 28446 7 करोड़ 6 करोड़
ग्रामीण खंड प्रथम 78125 5.50 करोड़ 3.60 करोड़
ग्रामीण खंड द्वितीय 79348 6.25 करोड़ 3.85 करोड़
विद्युत उपभोक्ता राजस्व भुगतान में गंभीर नहीं हैं। नियमित बिल जमा न करने के चलते जिले में हर माह पांच करोड़ रुपये का एरियर बढ़ जाता है। विशेष अभियान चलाकर वसूली की जाती है। हजारों लोग तो डिस्कनेक्शन, आरसी के बाद भुगतान करते हैं।
संदीप कुमार, अधीक्षण अभियंता
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed