फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Electrical system creaking due to fault

सिविल लाइन उपकेंद्र से चरमराई विद्युत आपूर्ति व्यवस्था

Sun, 17 Jul 2022 11:33 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 17 Jul 2022 11:33 PM IST
विज्ञापन
Electrical system creaking due to fault
मैनपुरी। शहर के सिविल लाइन विद्युत उपकेंद्र से शनिवार को रात नौ बजे से फॉल्ट के चलते बाधित हुई आपूर्ति रविवार को दोपहर बाद भी व्यवस्थित नहीं हो सकी है। इससे लोगों को रविवार को अवकाश के दिन बिजली कटौती का संकट झेलना पड़ा।
विज्ञापन

सिविल लाइन उपकेंद्र से शहर के सिविल लाइन, कचहरी रोड, मोहल्ला शिवलाल, जिला अस्पताल, देवपुरा, मनसुख धाम समेत अन्य क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति की जाती है। शनिवार को रात नौ बजे के करीब जिला अस्पताल के पास भूमिगत केबिल में फॉल्ट हो गया। इससे क्षेत्र में आपूर्ति बंद हो गई। रात दो बजे तक विद्युत निगम के कर्मचारियों ने फॉल्ट को ढूंढा, जिसके बाद उसे सही कर आपूर्ति चालू कराई गई। इसके कुछ देर बार अन्य स्थान पर फॉल्ट होने से आपूर्ति ठप हो गई।
विज्ञापन

सुबह पानी के लिए लोगों को परेशान होना पड़ा। सुबह नौ बजे के करीब आपूर्ति शुरू हुई। सुबह साढ़े नौ बजे के करीब जिला अस्पताल के पास बंच केबल टूटने से आपूर्ति फिर बंद हो गई जो दोपहर 12 बजे के करीब चालू हो सकी। एसडीओ सदर पदम गर्ग ने बताया कि कई बार फॉल्ट और ब्रेकर खराब होने के चलते विद्युत आपूर्ति में समस्या हुई है। फॉल्ट सही कर आपूर्ति चालू करा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

33 केवी ब्रेकर भी हुआ खराब
दोपहर साढ़े 12 बजे के करीब सिविल लाइन विद्युत उपकेंद्र में पांच एमवीए ट्रांसफार्मर का 33 केवी ब्रेकर खराब हो गया। निगम के कर्मचारी इसे ठीक करने में दिन भर जुटे रहे। इसके बाद शाम चार बजे विद्युत आपूर्ति सामान्य हो सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed