{"_id":"63bdafe7ffb1c1787a324eb7","slug":"electric-supply-jam-for-six-hours-mainpuri-news-agr559958917","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: सिविल लाइन उपकेंद्र से छह घंटे बाधित रही बिजली आपूर्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: सिविल लाइन उपकेंद्र से छह घंटे बाधित रही बिजली आपूर्ति
विज्ञापन
10एमएनपी-14-सिविल लाइन उपकेंद्र पर लाइन में आई खराबी को ठीक करता लाइनमेन
- फोटो : MAINPURI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। मंगलवार को सुबह से ही सिविल लाइन विद्युत उपकेंद्र की आपूर्ति बाधित हो गई। इससे एक दर्जन से अधिक मोहल्लों में बिजली आपूर्ति बंद हो गई। पहले पांच एमवीए के ट्रांसफार्मर में कमी के चलते आपूर्ति बंद रही तो वहीं बाद में अलग-अलग स्थानों पर तार टूटने के कारण समस्या हुई। लगभग छह घंटे तक बिजली बंद रहने से लोगों को परेशानी उठानी पड़ी।
शहर के बड़े क्षेत्र में सिविल लाइन विद्युत उपकेंद्र से ही बिजली की आपूर्ति की जाती है। मंगलवार को सुबह चार बजे के करीब अचानक पांच एमवीए के ट्रांसफार्मर से बिजली आपूर्ति बंद हो गई। इसके कारण शहर के सिविल लाइन, कलक्ट्रेट कॉलोनी, अवाबाग कॉलोनी, दीवानी रोड, कचहरी रोड, मिशन कंपाउंड, ओम नगर नगला शिवलाल समेत एक दर्जन मोहल्लों में बिजली आपूर्ति ठप हो गई। सुबह पांच बजे जानकारी होने के बाद लाइनमैनों ने चेकिंग की तो पता चला कि पांच एमवीए ट्रांसफार्मर का फ्यूज जल गया है। इसे सही करके सात बजे के करीब बिजली आपूर्ति शुरू कराई गई। महज पांच से दस मिनट में ही फिर ईशन नदी पुल के पास एचटी लाइन का तार टूट गया और एक डिस्क पंचर हो गई। इसके चलते फिर आपूर्ति बाधित हो गई। शिकायतों के लाइनमैनों ने मौके पर पहुंचकर तार सही करके आपूर्ति सुचारू की। सुबह -सुबह लगभग छह घंटे तक आपूर्ति बाधित होने से लोगों को परेशानी उठानी पड़ी। कार्यालय जाने वाले लोगों को पानी के लिए हैंडपंप का सहारा लेना पड़ा।
उप खंड अधिकारी प्रथम पद्म गर्ग ने बताया कि लाइन में कमियों के चलते आपूर्ति बाधित हो गई थी। जानकारी होने पर आपूर्ति शुरू करा दी गई है।