फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   electric meater

मीटर रीडिंग में हेराफेरी कर विभाग को लगाया करोड़ों का चूना

Mon, 29 Jul 2019 11:00 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 29 Jul 2019 11:00 PM IST
विज्ञापन
electric meater
एटा। शहरी खंड में विद्युत यूनिट रीडिंग की हेराफेरी से बिजली विभाग को एक करोड़ रुपये से अधिक का चूना लगाया गया। एक लाख 42 हजार से अधिक यूनिट कम दर्शाकर एक करोड़ तीन लाख रुपये से अधिक का गोलमाल लखनऊ स्थित यूपीपीसीएल सेल द्वारा पकड़ा गया है।
विज्ञापन

बड़े भार के संयोजनों में बिना मीटर बदले ही कंप्यूटर फीडिंग में हेराफेरी का नया मामला पकड़ में आया है। आरेाप है कि विभागीय लोगों ने पासवर्ड आईडी के सहारे कंप्यूटर पर 1.43 लाख यूनिट रीडिंग कम दर्शाकर विभाग को एक करोड़ तीन लाख 33 हजार 783 रुपये से अधिक की चपत लगा दी। लखनऊ स्थित यूपीपीसीएल मुख्यालय द्वारा की गई जांच में प्रदेश के 31 जिलों में धांधली का खुलासा हुआ है। इसमें शहरी खंड भी शामिल है। बड़ी हेराफेरी पर चौकन्ने हुए विभाग ने मामले में जांच के आदेश दिए हैं। वाणिज्य निदेशक डीके सिंह ने जनपदीय अधिकारियों से जवाब मांगा है।
विज्ञापन

पुराने मीटर्स में टैरिफ अपडेट करने पर उपभोग यूनिट को बेसिक यूनिट दर्शाकर जनरेट कर दिया गया। यूपीपीसीएल सेल ने बेसिक यूनिट को स्टोर्ड यूनिट मानते हुए रिपोर्ट जारी की गई है। इसका जवाब वाणिज्य निदेशक को भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-केएच खान, प्रभारी अधिशासी अभियंता, शहरी खंड
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed