{"_id":"5d132e3a8ebc3e3c8821505a","slug":"electric-current-run-in-water-of-river-one-died-hindi-khabar","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"एटाः बंबा में टूटकर गिरा बिजली का तार, किशोर की मौत, पांच गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एटाः बंबा में टूटकर गिरा बिजली का तार, किशोर की मौत, पांच गंभीर
Wed, 26 Jun 2019 05:38 PM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Wed, 26 Jun 2019 05:38 PM IST
विज्ञापन
हादसे में झुलसे किशोर को अस्पताल लाए स्थानीय लोग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना जैथरा क्षेत्र के गांव फगनोल से निकले बंबे में बिजली का तार गिरने से उसमें नहा रहे बच्चे व किशोर उसकी चपेट में आ गए। इससे एक किशोर की मौत हो गई, जबकि पांच अन्य गंभीर लोग गंभीर रूप से झुलस गए। सभी जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
गंभीरावस्था में एक किशोर को आगरा रेफर कर दिया गया है। घटना की जानकारी पर एएसपी, सीओ और एसडीएम मौके पर पहुंच गए। वहीं डीएम आईपी पांडेय ने जिला अस्पताल पहुंच कर घायलों के हालचाल लिए व मृतक के परिजनों को ढांढस बंधाया।
थाना जैथरा क्षेत्र के गांव फगनोल निवासी जयपाल की दो दिन पहले शादी हुई थी। जिसका मंडप विसर्जन करने के लिए घर से महिला और पुरुष गांव के पास ही स्थित बंबा पर गए थे। मंडप विसर्जन के बाद गांव के अन्य लोग चले गए थे।

ऊदल (15) पुत्र सुरेश चंद्र, अमित (17) पुत्र सहाब सिंह, देवेश (19) पुत्र महेश चन्द्र, योगेश (15) पुत्र लाखन सिंह, योगेन्द्र (21) पुत्र कपूर चंद एवं जतिन (11) पुत्र करु बंबे में नहाते रहे। इसी समय अचानक ऊपर से गुजरी हाईटेंशन लाइन से तार टूट कर पानी में गिर गया।
तार गिरते ही पानी में करंट दौड़ गया। इससे पानी में नहा रहे सभी बच्चे और किशोर चीखने चिल्लाने लगे। चीख पुकार सुनकर आसपास खेतों पर मौजूद लोग मौके पर पहुंचे। आगरा के रहने वाले योगेंद्र ने तार पानी से बाहर खींच लिया। इसके बाद नहा रहे सभी लोगों को ग्रामीणों ने बाहर निकाला।
सूचना पर पहुंची पुलिस व एंबुलेंस कर्मियों ने बच्चों को अस्पताल पहुंचाया। जिला अस्पताल पहुंचे ऊदल को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। जबकि अमित को गंभीर बता आगरा रेफर कर दिया।
वहीं घटना की जानकारी पाकर थाना जैथरा पुलिस के साथ ही एएसपी संजय कुमार, सीओ अजय भदौरिया व एसडीएम पीएल मौर्या मौके पर पहुंच गए। इसके अलावा अलीगंज विधायक सतपाल सिंह राठौर भी फगनोल पहुंचे। और बच्चों के बंबा में होने की आशंका के चलते वहां तलाश चलती रही।