{"_id":"662562794c597fd85200c564","slug":"election-symbols-will-be-allotted-today-after-withdrawal-of-nominations-kasganj-news-c-175-1-sagr1031-114211-2024-04-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: नामांकन वापसी के बाद आज आवंटित होंगे चुनाव चिह्न","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: नामांकन वापसी के बाद आज आवंटित होंगे चुनाव चिह्न
Mon, 22 Apr 2024 12:31 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Mon, 22 Apr 2024 12:31 AM IST
विज्ञापन
कासगंज। एटा लोकसभा क्षेत्र चुनाव के लिए होने वाले नामांकन की प्रक्रिया नाम वापसी एवं चुनाव चिह्न आवंटन के बाद पूरी हो जाएगी। चुनाव चिह्न आवंटन होने के साथ ही दलीय प्रत्याशियों के अलावा निर्दलीय प्रत्याशी भी अपने चुनाव प्रचार को आगे बढ़ा सकेंगे। चुनाव चिह्न आवंटन की प्रक्रिया कलेक्ट्रेट में सोमवार को दोपहर तीन बजे से शुरू होगी। चुनाव मैदान में नामांकन पत्रों की जांच के बाद अब दस प्रत्याशी ही चुनावी मैदान में शेष हैं। किसी प्रत्याशी के नामांकन वापस लेने की स्थिति में यह संख्या बदल सकती है। सोमवार को पूर्वान्ह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक नामांकन वापसी की प्रक्रिया होगी। यदि कोई प्रत्याशी अपना नामांकन वापस लेना चाहेगा तो वह नामांकन पत्र वापस लेगा। दोपहर 3 बजे नामांकन वापसी की प्रक्रिया बंद कर दी जाएगी। इसके बाद चुनाव चिह्न आवंटन की प्रक्रिया शुरू होगी। सभी प्रत्याशी चुनाव चिह्न आवंटन के लिए जिला निर्वाचन अधिकारी के समक्ष पहुंचेंगे। उन्हें चुनाव चिह्न का नमूना भी प्रदान किया जाएगा। चुनाव चिह्न आवंटन की प्रक्रिया के बाद कलेक्ट्रेट पर चल रही नामांकन की प्रक्रिया समाप्त हो जाएगा। यहां प्रत्याशी अपने चुनाव चिह्नों के साथ चुनाव प्रचार में जुटेंगे। वहीं प्रशासन के द्वारा निर्वाचन से जुड़ी अन्य व्यवस्था शुरू की जाएंगी। चुनाव प्रचार भी अब तेजी पकड़ने लगेगा। जिले में 7 मई को मतदान होगा। जिलाधिकारी सुधा वर्मा ने बताया कि जिले में सोमवार को नामांकन वापसी होगी एवं चुनाव चिह्नों का आवंटन होगा। चुनाव चिह्न आवंटन की प्रक्रिया के बाद निर्वाचन की अन्य व्यवस्थाएं गति पकड़ेंगी। सात मई को जिले में मतदान होगा।
विज्ञापन