फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   election, pollitical, prdhan election

दो प्रधान पदों के लिए आज डाले जाएंगे वोट

Fri, 05 Jul 2019 11:33 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 05 Jul 2019 11:33 PM IST
विज्ञापन
election, pollitical, prdhan election
कासगंज/ गंजडुंडवारा। गंजडुंडवारा की ग्राम पंचायत असदगढ़ एवं सहावर की ग्राम पंचायत चांडी के रिक्त प्रधान पद के लिए शनिवार को मतदान होगा। मतदान कराने के लिए संबंधित विकास खंडों से पोलिंग पार्टियों को कड़ी सुरक्षा में रवाना किया गया।
विज्ञापन

उपचुनाव में ग्राम पंचायत प्रधान के लिए गंजडुंडवारा की असदगढ़ ग्राम पंचायत से नरेश चंद्र, नेमवती, रामादेवी, संगीता, हरप्रसाद, अमरवती गुड्डों देवी अपनी किस्मत अजमा रहे हैं। जबकि सहावर की चांडी ग्राम पंचायत से अलका यादव, एवं मीना देवी चुनाव मैदान में हैं। उपचुनाव के लिए सहावर एंव गंजडुंडवारा विकास खंड कार्यालय परिसर से पोलिंग पार्टियों को रवाना किया गया। इस ग्राम पंचायत के मतदाता असदगढ़ व ग्राम जारी में अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। पोलिंग पार्टियों को मतपत्र, मतपेटिका सहित सभी आवश्यक स्टेशनरी भी उपलब्ध कराई गई है। उपचुनाव के लिए सुबह 7 बजे से सांय 5 बजे तक वोट डाले जाएंगे। मतदान के लिए दोनों ग्राम पंचायतों में कड़े सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं। उपचुनाव संपन्न हो जाने के बाद 8 जुलाई को संबंधित विकास खंड कार्यालय परिसर पर मतगणना होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed