{"_id":"5fe8c1118ebc3e3dd12f8942","slug":"election-kasganj-news-agr473842921","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंचायत चुनाव: 1.43 लाख नए मतदाता सूची में हुए शामिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंचायत चुनाव: 1.43 लाख नए मतदाता सूची में हुए शामिल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कासगंज। वर्ष 2021 में प्रस्तावित पंचायत चुनाव के लिए निर्वाचक नामावली तैयार करने का कार्य अंतिम चरण में है। रविवार को नामावली का अनंतिम प्रकाशन कर दिया गया। 14,3435 नए मतदाता सूची में शामिल किए गए है। दावे आपत्ति के बाद 22 जनवरी को सूची का अंतिम प्रकाशन कर दिया जाएगा।
पंचायत चुनाव के लिए निर्वाचक नामावली का पुनरीक्षण 1 अक्तूबर से शुरू किया गया था। पहले 6 दिसंबर को निर्वाचक नामावली का अंतिम प्रकाशन किया जाना था, लेकिन कार्य पूरा न होने पर आयोग ने नई समय सारणी जारी कर दी। बीएलओ के द्वारा सूची में नए नाम शमिल करने, मृतकों आदि के नाम घटाने, गलतियों में सुधार आदि के आवेदन प्राप्त करके विभाग को सौंप दिए। विभाग ने इसकी सूची तैयार कराने का कार्य पूरा करने के साथ अनंतिम प्रकाशन कर दिया। इस सूची में जिला की 423 ग्राम पंचायतों में 143435 नए मतदाता सूची में शामिल किए गए हैं वहीं 87490 मतदाताओं के नाम सूची से काटे गए हैं। वहीं 20280 मतदताओं की सूची की त्रुटियों को दूर किया गया है। अंनंतिम प्रकाशन करने के बाद सूची को तहसील एवं विकास खंड कार्यालयों को सौंप दिया गया है ताकि मतदाता सूची का अवलोकन करने के बाद अपने दावे आपत्ति कर सकें।
पंचायत निर्वाचक नामावली का अनंतिम प्रकाशन कर दिया गया है। यदि किसी मतदाता को सूची का निरीक्षण करना है तो वह अपने विकास क्षेत्र कार्यालय या फिर तहसील के सहायक रजिस्ट्रीकरण कार्यालय संपर्क कर सकता है। इसके साथ ही निर्धारित कार्यक्रम के तहत बीएलओ को दावे आपत्ति भी किए जा सकते हैं। -अजय कुमार श्रीवास्तव, प्रभारी अधिकारी जिला निर्वाचन, पंचायत एवं नगरीय निकाय।