{"_id":"5a635a414f1c1b8a268b5688","slug":"election-commission-is-trying-to-awake-voters-again","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पढ़े-लिखे मतदाताओं के वोट न डालने से चिंतित चुनाव आयोग, कर रहा ये प्रयास ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पढ़े-लिखे मतदाताओं के वोट न डालने से चिंतित चुनाव आयोग, कर रहा ये प्रयास
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
Updated Sat, 20 Jan 2018 08:34 PM IST
विज्ञापन
मुख्य निर्वाचन अधिकारी एल. वेंकटेश्वर लू
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मतदान के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए चुनाव आयोग जिलों में इलेक्ट्रोरल लिटरेसी क्लब (मतदाता साक्षरता क्लब) गठित करने जा रहा है। क्लब के सदस्य वोटर रजिस्ट्रेशन से लेकर चुनाव प्रणाली तक के बारे में लोगों को जागरूक करेंगे। आगरा और अलीगढ़ मंडल में जल्द ही यह क्लब बनाए जाएंगे।
यूपी के मुख्य निर्वाचन अधिकारी एल. वेंकटेश्वर लू ने शनिवार को आगरा में निर्वाचन नामावलियों के संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान, इलेक्ट्रोरल लिटरेसी क्लब, राष्ट्रीय मतदाता जागरूकता दिवस की तैयारियों की समीक्षा बैठक के बाद यह जानकारी दी।
कमिश्नरी में हुई बैठक में उन्होंने बताया कि यह क्लब इंटर कॉलेज, महाविद्यालय स्तर पर गठित होंगे, इसमें शिक्षक, छात्र-छात्राओं के साथ जिले के प्रतिष्ठित व्यक्तियों को शामिल किया जाएगा। ये क्लब मतदाता जागरूकता में अहम योगदान देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
यूपी के मुख्य निर्वाचन अधिकारी एल. वेंकटेश्वर लू ने शनिवार को आगरा में निर्वाचन नामावलियों के संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान, इलेक्ट्रोरल लिटरेसी क्लब, राष्ट्रीय मतदाता जागरूकता दिवस की तैयारियों की समीक्षा बैठक के बाद यह जानकारी दी।
विज्ञापन
कमिश्नरी में हुई बैठक में उन्होंने बताया कि यह क्लब इंटर कॉलेज, महाविद्यालय स्तर पर गठित होंगे, इसमें शिक्षक, छात्र-छात्राओं के साथ जिले के प्रतिष्ठित व्यक्तियों को शामिल किया जाएगा। ये क्लब मतदाता जागरूकता में अहम योगदान देंगे।
विज्ञापन
मुख्य निर्वाचन अधिकारी एल. वेंकटेश्वर लू
- फोटो : अमर उजाला
मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने माना कि अभी भी बहुत से शिक्षित मतदाता हैं, जो मतदान करने नहीं जाते। इनका ग्राफ बस्तियों में रहने वाले लोगों से ज्यादा है।
उन्होंने आगरा और अलीगढ़ मंडलों के जिलाधिकारियों को इस पर अध्ययन कराने को कहा। इस अध्ययन के हिसाब से ही उन्हें मतदान के लिए जागरूक करने की रणनीति बनाने को कहा है।
एल. वेंकटेश्वर ने कहा कि यह कवायद लोकसभा चुनाव की तैयारियों के मद्देनजर की जा रही है। बताया कि इलाहाबाद और फूलपुर लोकसभा उपचुनाव समय सीमा में करा लिए जाएंगे।

लाइन में लगने से न घबराएं
मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि अधिकांश जिलों में मतदान प्रक्रिया को सरल और सहज बनाया जा रहा है। आदर्श बूथों पर सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं।
इसके बावजूद यदि लाइन में लगना पड़ता है तो इससे घबराएं नहीं। योग्य प्रत्याशी चुनने में अपना योगदान दें। उन्होंने समक्ष लोगों से आदर्श बूथ बनाने में योगदान की भी अपील की है।