फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   election blo

Agra News: चुनाव कार्य में लापरवाही पर पांच बीएलओ निलंबित

Sat, 09 Mar 2024 09:44 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 09 Mar 2024 09:44 PM IST
विज्ञापन
election blo
फतेहाबाद विधान सभा क्षेत्र में मतदाता कार्यों में लापरवाही एसडीएम की करवाई
विज्ञापन


आगरा। लोकसभा चुनाव सिर पर हैं। बूथों पर मतदाता फार्मों के निस्तारण में लापरवाही पर एसडीएम फतेहाबाद अनिल कुमार सिंह ने पांच बूथ लेवल ऑफिसर (बीएलओ) के निलंबित के लिए बेसिक शिक्षा अधिकारी को आदेश जारी किए हैं। विधानसभा क्षेत्र में कुल 368 बीएलओ तैनात किए गए हैं। लोकसभा चुनाव को देखते काम अधूरा है। पांच बीएलओ बार बार निर्देश के बाद भी कार्य में रुचि नहीं ले रहे थे। इन्हें समीक्षा बैठकों में, व्हाट्सएप ग्रुप और सुपरवाईजर के माध्यम से सूचित व निर्देश दिए गए परन्तु उसके बाद भी कार्य के प्रति लापरवाही जारी रही। इन्हें तत्काल निलंबित करने के आदेश देते हुए एसडीएम अनिल कुमार ने बेसिक शिक्षा अधिकारी को पत्र भेजा है। निलंबित होने वालों में सहायक अध्यापक राजेश गौतम, शिव सिंह ,शीशपाल सिंह,श्रीमती मीना देवी व कुमारी अंजलि गुप्ता शामिल हैं। एसडीएम ने कहा लोकसभा चुनाव के दृष्टिगत चुनाव आयोग द्वारा लापरवाह अधिकारियों व कर्मचारियों पर कड़ी कारवाई करने के आदेश दिए गए हैं। जिसके क्रम में यह कारवाई की गई है। अन्य अधिकारियों और कर्मचारियों को सचेत किया गया है। कार्य गंभीरता और समयबद्धता से करें अन्यथा कड़ी कार्यवाही होगी। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed