फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Election battle ready in Mainpuri, now waiting for warriors

मैनपुरी में चुनावी रण तैयार, अब योद्धाओं का इंतजार

Tue, 15 Jun 2021 11:25 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 15 Jun 2021 11:25 PM IST
विज्ञापन
Election battle ready in Mainpuri, now waiting for warriors
मैनपुरी। जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनावी रण के लिए बिगुल बज चुका है। अब इंतजार है चुनावी योद्धाओं का। चुनाव आयोग से अधिसूचना जारी होने के बाद जिले में अब तक मैदान खाली है। जिला पंचायत सदस्य के चुनाव में दो दलों को जनता का समर्थन मिला है, लेकिन दोनों ने अब तक अध्यक्ष पद के लिए प्रत्याशी की घोषणा नहीं की है। इससे स्थिति साफ नहीं हो पा रही है।
विज्ञापन

चुनाव आयेाग ने 15 जून से तीन जुलाई के बीच जिला पंचायत अध्यक्ष का चुनाव कराने के आदेश दिए हैं। इसके बाद चुनाव की तैयारियां जिला प्रशासन ने शुरू कर दी हैं। जिला पंचायत सदस्य के परिणामों पर नजर डालें तो कुल 30 पदों में सपा के खाते में 13 सीट हैं। प्रदेश और केंद्र सरकार में काबिज भाजपा आठ सीटों के साथ दूसरे नंबर पर है।
विज्ञापन

इतनी ही सीटें निर्दलीय प्रत्याशियों के खाते में भी हैं। एक सीट पर कांग्रेस को जीत मिली है। ऐसे में साफ है कि दोनों पार्टियों को अध्यक्ष के लिए जोड़-जुगत बैठानी होगी। इसी जुगत के चलते अब तक किसी भी पार्टी ने प्रत्याशी घोषित नहीं किया है। जानकारों के अनुसार दोनों पार्टी पहले दूसरी पार्टी द्वारा प्रत्याशी घोषित किए जाने का इंतजार कर रही हैं। प्रत्याशी घोषित न होने से निर्दलीय जिला पंचायत सदस्य और जनता भी असमंजस है। हालांकि दोनों दल जल्द ही प्रत्याशी घोषित करने की बात कह रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
निर्दलीय के सहारे होगा अध्यक्ष पद का चुनाव
जिले में जिला पंचायत सदस्य के चुनाव में किसी भी पार्टी को पूर्ण बहुमत नहीं मिला है। अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए कुल 16 सदस्यों की जरूरत है। ऐसे में सपा को तीन और भाजपा को आठ सदस्यों की जरूरत है। यह जरूरत निर्दलीय प्रत्याशियों से पूरी होगी। इसलिए इस बार जिला पंचायत अध्यक्ष का चयन निर्दलीय प्रत्याशी ही करेंगे।
---
ये है चुनाव कार्यक्रम
-26 जून को सुबह 11 बजे से तीन बजे तक नामांकन
-26 जून को अपराह्न तीन बजे से नामांकन पत्रों की जांच
-29 जून को सुबह 11 बजे से तीन बजे तक नाम वापसी
-03 जुलाई को सुबह 11 बजे से तीन बजे तक मतदान
-03 जुलाई को अपराह्न तीन बजे के बाद मतगणना
---
राजनीतिक दलों की बात
भाजपा हमेशा अंत में अपना प्रत्याशी घोषित करती आई है। इस बार भी नामांकन से ठीक पहले भाजपा द्वारा प्रत्याशी की घोषणा की जाएगी। इसके लिए तैयारी कर ली गई है।

प्रदीप चौहान, जिलाध्यक्ष भाजपा।
सपा को जिला पंचायत सदस्य के चुनाव में जनता का आशीर्वाद मिला है। जल्द ही राष्ट्रीय नेतृत्व के आदेश पर अध्यक्ष पद के लिए प्रत्याशी की घोषणा कर दी जाएगी।
देवेंद्र सिंह यादव, जिलाध्यक्ष सपा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed