{"_id":"676a54e3101655762c0916de","slug":"elderly-woman-got-trapped-in-pack-of-dogs-horrifying-scene-captured-in-cctv-you-will-shudder-after-watching-it-2024-12-24","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: कुत्तों ने बुरी तरह नोचा...सीसीटीवी में कैद हुआ ये वीडियो आगरा का नहीं; पुलिस ने बताई हकीकत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: कुत्तों ने बुरी तरह नोचा...सीसीटीवी में कैद हुआ ये वीडियो आगरा का नहीं; पुलिस ने बताई हकीकत
Tue, 24 Dec 2024 07:13 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Tue, 24 Dec 2024 07:13 PM IST
सार
सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें कुत्तों ने महिला को बुरी तरह नोच खाया। उसे घसीटते हुए खाली प्लॉट में ले गए। पुलिस के अनुसार ये वीडियो पंजाब के जलंधर का है, जो वायरल हो रहा है।
विज्ञापन
कुत्तों का बुजुर्ग महिला पर हमला
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
आवारा कुत्तों के आतंक का एक वीडियो सोशल मीडियो पर वायरल हुआ। ये वीडियो ईदगाह कॉलोनी का बताया गया। इस मामले में पुलिस ने बताया कि ये वीडियो पंजाब के जलंधर का है, नाकि आगरा का। इस वीडियो में देखा गया कि सुबह-सुबह सैर पर निकली बुजुर्ग महिला पर कुत्तों के झुंड ने हमला कर दिया। बुजुर्ग महिला ने काफी बचने का प्रयास किया, लेकिन कुत्तों ने उसे बुरी तरह नोंच खाया। महिला जमीन पर गिर गई, तो कुत्ते उसके पैर पकड़कर खींच ले गए।
विज्ञापन
ईदगाह कटघर कॉलोनी में कुत्तों ने एक बुजुर्ग महिला को खदेड़कर अपना शिकार बनाया। महिला सुबह के वक्त टहल निकली थी कि अचानक लगभग सात कुत्तों ने उस पर हमला कर दिया। उसे नीचे गिरा दिया। महिला चीखती चिल्लाती रही, लेकिन किसी ने उसकी आवाज नहीं सुनी। कुत्तों ने बुजुर्ग महिला को चारों ओर से घर लिया। जबड़ों में महिला के पैर को दबाकर उसे खाली प्लॉट में खींच ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
काफी देर तक कुत्ते के इस शोर और महिला के चीखने की आवाज सुनकर कॉलोनी के लोग पहुंच गए। इन लोगों ने कुत्तों को भगाकर महिला की जान बचाई।