फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Elderly woman dies due to bus collision on Jharna Nala in Agra

Agra: झरना नाला पर बस की टक्कर से बुजुर्ग महिला की मौत, भाई-बहन गंभीर घायल

Sun, 16 Oct 2022 10:26 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 16 Oct 2022 10:26 PM IST
सार

सड़क पार कर रही वृद्धा को बचाने में बस डिवाइडर से टकरा गई। टक्कर लगने से वृद्धा की मौत हो गई, जबकि बस में सवार भाई-बहन गंभीर घायल हो गए।

विज्ञापन
Elderly woman dies due to bus collision on Jharna Nala in Agra
झरना नाला पर हुआ हादसा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा-कानपुर हाईवे पर रविवार रात को एटा जा रही बस हादसे का शिकार हो गई। सड़क पार कर रही वृद्धा को बचाने में बस डिवाइडर से टकरा गई। टक्कर लगने से वृद्धा की मौत हो गई, जबकि उसमें सवार भाई-बहन गंभीर घायल हो गए। घायलों को एसएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया है। 10-12 सवारियों को भी मामूली चोट लगी। सभी प्राथमिक उपचार के बाद घर चले गए। हादसे से कुछ देर के लिए हाईवे पर जाम भी लग गया।

विज्ञापन


घटना रात तकरीबन आठ बजे की है। आगरा फोर्ट डिपो की मिनी बस एटा जा रही थी। शाहदरा फ्लाईओवर से उतरते ही झरना नाला पर एटा की रहने वाली आशा देवी सड़क पार कर रही थी। थाना एत्माद्दौला के प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार ने बताया कि महिला को बचाने के लिए बस चालक ने ब्रेक लगाए। बस अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। 
विज्ञापन


आशा देवी बस की चपेट में आ गई। वहीं चालक  सीट के पास दूसरी सीट पर बैठे भाई-बहन एटा के सिविल लाइंस निवासी विश्वास और अंजना बस का शीशा तोड़ते हुए बाहर गिरे। हादसे के बाद बस में सवार लोगों में चीख पुकार मच गई। 10-12 लोग भी मामूली रूप से चोटिल हो गए। हादसे के बाद वाहनों की लाइन लग गई। सूचना पर पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने तीनों गंभीर घायलों को एसएन मेडिकल कालेज इमरजेंसी भेजा। आशा की इलाज के दौरान मौत हो गई। विश्वास और अंजना की हालत गंभीर है।

विज्ञापन
विज्ञापन

धेवते के जन्मदिन में आ रही थीं आशा देवी

एटा के बरौलिया की रहने वाली आशा देवी (60) की बेटी रीना सती नगर में रहती है। उनके बेटे का जन्मदिन था। इसमें शामिल होने आशा परिवार के लोगों के साथ आ रही थीं। शाहदरा से पहले झरना नाला पर बस से उतरी थी। वह सड़क पार कर रही थीं। पीछे परिवर के अन्य लोग थे। तभी बस आ गई। उन्हें चपेट में ले लिया। आशा की मौत से परिवार में कोहराम मच गया।

मथुरा से परीक्षा देकर लौट रहे थे भाई-बहन

विश्वास और अंजना की पीईटी की परीक्षा थी। मथुरा में सेंटर था। विश्वास ने सुबह तो अंजना ने शाम की पाली में परीक्षा दी थी। दोनों परीक्षा देने के बाद बस से घर जाने के लिए बैठे थे। रास्ते में हादसे का शिकार हो गए। दोनों के सिर सहित शरीर में अन्य जगह पर चोट लगी है। उनका उपचार चल रहा है। घटना की जानकारी परिजन को दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed