{"_id":"620cad86209f890df9396821","slug":"elderly-woman-dies-and-four-pregnant-women-injured-after-government-ambulance-overturns-in-firozabad","type":"story","status":"publish","title_hn":"फिरोजाबाद में सड़क हादसा: सरकारी एंबुलेंस पलटने से बुजुर्ग महिला की मौत, चार गर्भवती महिलाएं घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फिरोजाबाद में सड़क हादसा: सरकारी एंबुलेंस पलटने से बुजुर्ग महिला की मौत, चार गर्भवती महिलाएं घायल
Wed, 16 Feb 2022 01:23 PM IST
मुकेश कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Published by: मुकेश कुमार
Updated Wed, 16 Feb 2022 01:23 PM IST
सार
गर्भवती महिलाएं रूटीन चेकअप के लिए एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जा रही थीं। एंबुलेंस में एक बुजुर्ग महिला भी सवार थी, जिसकी मौत हो गई है।
विज्ञापन
अस्पताल के बाहर लगी लोगों की भीड़
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
फिरोजाबाद के थाना जसराना क्षेत्र में बुधवार को सड़क हादसा हो गया। गांव छपारा के निकट सरकारी एंबुलेंस पलटने में एक बुजुर्ग महिला की मौत हो गई, जबकि सवार चार गर्भवती महिलाएं घायल हो गईं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे का कारण स्टेयरिंग फेल होना बताया गया है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक 102 सेवा की एंबुलेंस सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जसराना जा रहा थी। एंबुलेंस में एक बुजुर्ग महिला और चार गर्भवती महिलाएं सवार थीं। गर्भवती रूटीन चेकअप के लिए अस्पताल जा रहा थीं। गांव छपारा के पास एंबुलेंस की स्टेयरिंग फेल हो गई, जिससे अनियंत्रित होकर एंबुलेंस पलट गई।
विज्ञापन
एंबुलेंस पलटने होते चीख-पुकार मच गई। ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को दूसरी एंबुलेंस से अस्पताल भिजवाया, जहां 65 वर्षीय मंगो देवी की मौत हो गई। चार गर्भवती महिलाएं घायल हैं। उनका उपचार चल रहा है।
विज्ञापन