फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   elderly woman beaten to death in etah

एटा: 75 वर्षीय बुजुर्ग महिला की पीट-पीटकर हत्या, खेत में पड़ा मिला शव, दुष्कर्म की आशंका

Sat, 02 Oct 2021 07:03 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 02 Oct 2021 07:03 PM IST
सार

एटा जिले में 75 साल की महिला को पीट-पीटकर मार डाला गया। महिला खेत में बने कमरे में अकेली रहती थी। उसके शरीर, चेहरे और गुप्तांग पर चोट के निशाने मिले हैं। इससे दुष्कर्म के बाद हत्या किए जाने की आशंका जताई गई है। 

विज्ञापन
elderly woman beaten to death in etah
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

एटा जिले के थाना जसरथपुर क्षेत्र में 75 वर्षीय बुजुर्ग महिला की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। शनिवार सुबह उसका शव खेत में पड़ा मिला। पुत्र ने अज्ञात हमलावरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। महिला के शरीर पर चोटों के निशान मिले हैं। एसएसपी उदय शंकर सिंह और सीओ अलीगंज राघवेंद्र सिंह ने मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल की। फोरेंसिक टीम और डॉग स्क्वायड भी सबूत तलाशने में जुटी रही। 

विज्ञापन


शनिवार सुबह ग्रामीण शौच के लिए गए तो गांव के बाहर खेत में बुजुर्ग महिला का शव पड़ा देखा। इसे लेकर गांव में सनसनी फैल गई। पुलिस ने पहुंचकर जांच पड़ताल की। महिला के चेहरे और शरीर पर चोटों के निशान मिलने से साफ हो गया कि उसकी पीट-पीटकर हत्या की गई है। 
विज्ञापन


मथुरा छात्र हत्याकांड: गांव का ही युवक निकला हत्यारा, कुकर्म के विरोध पर की थी हत्या
विज्ञापन
विज्ञापन


मृतका के पुत्र ने रंजिश से किया इनकार 
मृतका के पुत्र का कहना है कि मां गांव के बाहर खेत में एक कोठरी बनाकर परिवार से अलग रहती थीं। आरोप है कि अज्ञात हमलावरों ने मां की पिटाई की है। इसकी वजह से मौत हुई है। हालांकि पुत्र ने किसी भी तरह की रंजिश से इनकार किया है।

पुलिस कई पहलुओं पर जांच कर रही है। 75 वर्षीय महिला कोठरी में अकेली थी तो वहीं हत्या क्यों नहीं की। खेत में पिटाई करने से चीख क्यों नहीं निकली ? अगर चीख निकली भी तो किसी ग्रामीण ने क्यों नहीं सुनी? ऐसे तमाम बिंदुओं पर पुलिस जांच कर रही है। 

गुप्तांग पर भी हैं चोटों के निशान
पंचनामा से पहले पुलिस ने शरीर की चोटों को देखा तो वृद्धा के चेहरा व शरीर के अलावा गुप्तांगों पर भी चोटें के निशान मिले हैं। इससे दुष्कर्म की आशंकाएं भी बढ़ गई हैं। कहीं किसी ने वृद्धा को अपना शिकार तो नहीं बनाया। इसका वृद्धा ने विरोध किया हो। इस पर उसकी पीट-पीटकर हत्या कर दी गई हो।
 
एसएसपी उदय शंकर सिंह ने बताया कि वृद्धा अपने पुत्र से अलग खेत में बनी कोठरी में रह रही थी। पुत्र ने ही सुबह मां की पीट-पीटकर हत्या करने की सूचना दी। अज्ञात हत्यारों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और गहराई से जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed